Slider

फत्र्याल का भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये चयन

देहरादून महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज, रायपुर देहरादून ने अवगत कराया है कि स्पोट्र्स काॅलेज खेल हॉकी में अध्ययनरत कक्षा-12 के छात्र मा० दीपक फत्र्याल, का चयन भारतीय जूनियर हाकी प्रशिक्षण शिविर के लिये हुआ है, जिसका आयोजन बैंगलूरू (कर्नाटक) में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल, 2022 से 12 मई 2022 तक तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इण्डिया जूनियर बालक नेशनल चैम्पियनशिप में छात्र द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की हॉकी टीम में प्रतिभाग किया गया था, जिसमें छात्र के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तराखण्ड राज्य से एकमात्र खिलाड़ी का चयन भारतीय जूनियर हॉकी प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ है। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज के हॉकी प्रशिक्षक सुरेश बौठियाल एवं पंकज रावत द्वारा खिलाड़ी मा० दीपक फत्र्याल को वर्तमान में खेल की बारिकियां व प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मा० दीपक फत्र्याल का भारतीय जू...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए

देहरादून कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार/ स्थानीय विधायक मसूरी गणेश जोशी ने अपने शिविर कार्यालय (आवास) पर मसूरी में आयोजित होने वाले विन्टरलाईन महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं आयोजन से सम्बन्धित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने विन्टरलाईन महोत्सव के दौरान सभी प्रकार की तैयारियो को व्यवस्थित ढंग से करने तथा वृह्द्ध स्तर पर महोत्सव का प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश को दिये । उन्होंने कार्निवाल में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की श्रृखलाओं में सफाई कैम्पन भी चलाए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने कार्यक्रमों में स्थानीय कला, स्ंास्कृति, परम्परा को बाहरी पर्यटकों से रूबरू कराने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका देने को कहा ताकि जो उभरते हुए कलाकार है वे भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकें...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के हों प्रयास – मुख्यमंत्री

  \   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम से जल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विकासशील सोच, क्षमता विकास एवं बेहतर कार्य संस्कृति के साथ प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के मूल में उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की अवधारणा को भी साकार करने में विद्युत निगमों से सक्रियता से सहयोगी बनना होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 22 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूजेवीएनएल ने जल विद्युत क्षेत्र में अपनी विकासशील सोच, अभूतपूर्व क्षमता एवं उच्च कोटि की कार्य संस्कृति के बल पर आज राज्य ही नहीं अपितु देशभर के सरकारी संस्थानों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राज्...

Continue Reading
Slider

अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं- मुख्यमंत्री

  हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर की जाए आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना। बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएं। विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाए चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पद । 9वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाए। उच्चाधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं एवं शैक्षिक गुणवत्ता का निरीक्षण करें। क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की की जाए अविलंब मरम्मत। टीचरों के लंबे अवकाश के दौरान स्कूलों में अध्यापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं। हर जनप...

Continue Reading
Slider

जनजातीय गौरव दिवस

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की जनजातियो के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्यमत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के स्वतन्त्रता संग्राम मे योगदान को याद करते हुए उन्हे नमन किया तथा सभी को जनजातीय गौरव दिवस पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जनजाति विभाग के निदेशक श्री संजय टोलिया, अपर निदेशक शी योगेन्द्र रावत, समन्वयक राजीव सोलंकी आदि उपास्थित रहे।

Continue Reading