Slider

आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए-मुख्यमंत्री

आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के लिए जापान से सहयोग लिया जाए। फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग। जापानी डेलिगेशन का जापानी भाषा में बोलकर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल का जापानी भाषा से शुरूआत कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भू...

Continue Reading
Sliderहादसा

थापली गांव में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा

  उत्तराखंड के पौड़ी के पाबौ से दुखद खबर आई है। यहां के थापली गांव में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। मकान में आग लगी और उसमें अंदर सो रहे दंपती की मौत हो गई। मृतकों में बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी (85) पत्नी बंदूर लाल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया। फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।

Continue Reading
Slider

बेसहारा बच्चों की सहायता करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा

बेसहारा बच्चों की सहायता करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दी नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श बैठक एवं चिल्ड्रन चैंपियन अवार्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने बाल संरक्षण एवं बाल विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि निराश्रितों एवं बेसहारा बच्चों को सहायता एवं सहयोग हेतु अपनी व्यस्तता के बावजूद समय निकालना वास्तव में मानवता की बड़ी सेवा है। अपने सिवा दूसरों की चिंता करने वालों पर ईश्वर की भी कृपा रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज को प्रेरणा के साथ दिशा देने का भी कार्य करते हैं।...

Continue Reading
Slider

समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा

पौड़ी कोटद्वार नगर निगम सभागार में उत्तराखंड राज्य में समान नागरिकता संहिता लागू करने वाली समिति द्वारा व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले कानूनों की समीक्षा समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा आयोजित की गई। समिति के विशेषज्ञ सदस्य सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा सामाजिक कार्यकर्ता मनू गौड़़ द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विशेष से संबंधित क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान लोगों से इस विषय पर सुझाव तथा प्रतिक्रिया प्राप्त किये गये। मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शत्रुघ्न सिंह ने अवगत कराया कि हमारा मकसद समान नागरिक संहिता के विभिन्न बिदुंओं तथा लैंगिक समानता, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, संरक्षण, उत्तरादायित्व, भरण-पोषण इत्यादि के संबंध में लोगों के विचारों को सुनना है ताकि सभी के सहयोग ...

Continue Reading
Slider

जनपद में टी.बी रोंगियों को मुख्यधारा में जोडने हेतु निक्षय मित्र

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में टी.बी रोंगियों को मुख्यधारा में जोडने हेतु निक्षय मित्र के अंतर्गत क्षय रोंगियों को गोद लेने (रोगियो कों न्यूट्रिशियन/षोषक आहार ) हेतु लोगो को प्रेरित करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से निक्षय मित्र योजना से जुडते हुए रोगियों को गोद लेने के साथ ही अपने- अपने क्षेत्रांतरगत स्कूलों, कॉलेजों , इन्डस्ट्रीयों को इससे जोडते हुए क्षय रोगियों को मुख्यधारा मेे जोडने के लिये योगदान देने की अपेक्षा की । उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिये की क्षय रोगियो की क्षेत्रवार सूची समस्त उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराये । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी डॉ0 शिव कुमार बरनवाल व के.के मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, नगर मजि...

Continue Reading