-मंत्री ने श्रीनगर में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किये। मा0 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत आज राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 10 शैययायुक्त हाईटेक आईसीयू का 550. लाख की लागत से लोकार्पण, जंगली जानवरों से बचाव हेतु मेडिकल कॉलेज में फेंसिंग वॉल एवं सुरक्षात्मक निर्माण का 199.53 लागत से शिलान्यास तथा अल्केश्वर घाट के समीप दीनदयाल पार्क के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने चौरास- नैथाणा पुल व श्रीनगर में निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण किया। मा. मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा आईसीयू बेड वाला अस्पताल श्रीकोट अस्पताल है। मा. मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर रूप से जनता के हित में कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स व बॉय...
Continue ReadingCategory: Slider
प्रदेश के आवास विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गई। मंत्री ने नये शहरों की स्थापना के संदर्भ में कहा कि सरकार जिलों तथा प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित करते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में 22 नये स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है जिनमें 12 गढ़वाल मंडल तथा 10 कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित हैं। मंत्री ने कहा कि नये टाउनशिप के निर्माण से शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या दबाव, यातायात आदि की समस्याओं के निराकरण में सहायता मिल सकेगी इसके लिए देहरादून में भी 04 टाउनशिप का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के वार्षिक बजट का भी अनुमोदन किया गया है। मंत्री ने प्राधिकरणों में कर्मचा...
Continue Readingअपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन विश्राम गृह में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स के छात्र- छात्राओं से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। वार्ता के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे तथा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये राज्य सरकार के बेहतर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विद्यालयों से संबंधित समस्याएं भी बतायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सच है कि शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी सुविधाओं को लेकर कुछ सुधार किए जाने की आवश्यकता है। किंतु यदि छात्र-छात्राओं में आगे बढ़ने का हौ...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2022 का शुभारम्भ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई कई घोषणाएं। पिथौरागढ़ के प्राचीन मंदिरों को भी मानसखण्ड कोरिडोर योजना के तहत जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में नगर पालिका परिषद् बोर्ड द्वारा आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2022 का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पिथौरागढ़ बॉस-गंगोलीहाट मोटर मार्ग के अवशेष कार्य के साथ रामगंगा नदी में मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में विधि विभाग को प्रारम्भ किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जायेगी। जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत देव सिंह मैदान के सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ करने के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाती है और इसके प्रथम चरण के लिये 02 करोड़ की धन...
Continue Readingबिना क़ाफ़िले के पिथौरागढ़ में स्कूली बच्चों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री स्थानीय दुकान पर पी चाय, व्यापारियों से की बातचीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौड़े पर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ही नवीन बोरा जी के प्रतिष्ठान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया, तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी को देखकर स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे चौंक गए। और चौंके भी क्यूँ ना अक्सर अपने मुख्यमंत्री को भारी सुरक्षा व्यवस्था ...
Continue Reading
