परफाॅर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स रिपोर्ट पर अधिकारियों से जवाब तलब विभाग को स्वीकृत बजट खर्च की धीमी गति पर भी जताई नाराजगी देहरादून, 12 नवम्बर 2022 भारत सरकार द्वारा जारी विद्यालयों की परफाॅर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) रिपोर्ट में पिछड़ने पर शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पीजीआई स्कोर से संबंधी भारत सरकार के यूडाइस पोर्टल की जिम्मेदारी निभा रहे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने व जिलों से समन्वय स्थापित करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये। विभागीय मंत्री ने विभाग को आंवटित बजट को खर्च करने की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने आज शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेड़ा में विभागीय समीक्षा बैठक में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक की ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। प्रदेश में ऐसा माहौल बने कि कोई भी अपराध करने की सोच भी न पाएं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सचिवालय में राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के सबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कंट्रोल रूम में बात कर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती हो। महिला मित्र प्रकोष्ठ की स्थापना की जाए। महिला के प्रति अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। महिलाओं से जुड़े संगठनों से नि...
Continue Readingउत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान एवं संग्रहालय, देहरादून द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान एवं संग्रहालय, देहरादून द्वारा तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन। उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान एवं संग्रहालय, देहरादून द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2022 तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन टी०आर०आई० परिसर, हरिपुर नवादा दून विश्वविद्यालय मार्ग मोधरोवाला, देहरादून में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। सास्कृतिक संध्या में गढ़रन नरेन्द्र सिंह नेगी, लोक गायक किशन महिपाल, प्रहलाद मेहरा एवं विभिन्न जनजातीय सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुतिया दी जायेगी। निदेशक जनजाति कल्याण श्री एस०एस०टोलिया ने बताया कि. कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य में निवासरत पाँचों जनजातियों, कुमाउनी तथा गढवाली सांस्कृतिक दलो के साथ छत्तीसगढ़ के जनजातीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्...
Continue Readingपौड़ी जंगली जीवो से संभावित खतरे पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी डा आशीष चौहान ने गत दिवस देर सायं कैम्प कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि बिडाल प्रजाति के एक जीव तेंदुआ जिसे पहाड़ो में बाघ कहा जाता है के बसावटों में विचरण की अक्सर शिकायतें प्राप्त होती रहती है। इन्ही शिकायतो के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर बाघ कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए शीघ्र ही एक टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ के हमले के लिहाज से संवेदनशील स्थानों का चयन करते हुए सूची तैयार करने के निर्देश दिए है। बाघ को बसावटों से दूर रखने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को विकल्प सुझाने को कहा है। जिलाधिकारी ने की बाघ से सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है जिसका समाधान निकालने के लिए उन्होंने पौड़ी, कोटद्वार व...
Continue Readingदेहरादून सचिव /वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा 12 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद,. धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित वाद, वैवाहिक/कुटुम्ब न्यायालयों के वाद, श्रम सम्बन्धित वाद, भूमि अर्जन के बाद, दीवानी वाद,राजस्व सम्बन्धित वाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले,. वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित वादधन वसूली से सम्बन्धित वाद, अन्य ऐसे मामले जो सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित हो सके को अधिक से अधिक वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किये जाने का लक्ष्य है उक्त लोक अदालत में आपसी रजामन्दी से वादों का निस्तारण किया जाता है तथा काफी कम खर्चे में व समय पर वाद निस्तारित हो जाते हैं, जिससे समाज ...
Continue Reading
