राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देहरादून। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से राज्य स्थापना के 22 साल पूरे होने पर विकास में सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के 22 साल के इतिहास में उत्तराखंड ने विकास के नए आयामों को छूने का प्रयास किया है। आम लोगों की मूलभूत समस्याओं के हल के लिए भी राज्य ने कार्य किया है। सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा, पर्यटन समेत औद्योगिक विकास आदि क्षेत्रों में राज्य ने विकास की दिशा में तेजी से कदम् बढ़ाए हैं। केंद्र सरकार के सहयोग और जनता के विश्वास से 22 साल का राज्य का सफर अच्छा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र् सिंह राव...
Continue ReadingCategory: Slider
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण नौ नवंबर से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर, 2022 को प्रातः 07 बजे घण्टा घर से सचिवालय तक चुनावी सहभागिता के लिये एक कदम वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
Continue Readingकोटद्वार कण्वनगरी पहुंचे प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार विकल्प सहित संकल्प पर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रण लिया है कि 2025 में जब हमारा राज्य अपनी रजत रंजती मना रहा होगा, तब हमारा प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों के पायदान पर खड़ा हो। कण्वनगरी स्थित महर्षि कण्व विद्या निकेतन में डू समथिंक सोसाइटी द्वारा आयोजित भारत नामधेय भरत महोत्सव में पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा, को लेकर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि कण्वनगरी के निकट ही महर्षि कण्व को शंकुन्तला असहाय परिस्थिति में मिली और उन्होंने शकुन्तला का पुत्रीवत पालन-पोषण किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्ष 20...
Continue Readingफोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन पौड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष कुमार चौहान ने बताया कि जनपद के समस्त नागरिकों/मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर जनपद की सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (36- यमकेश्वर, 37-पौड़ी (अ.जा.), 38 श्रीनगर, 39-चौबट्टाखाल 40-लैन्सडौन तथा 41 कोटद्वार) की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का दिनांक 09.11.2022 को आलेख्य प्रकाशन किया जा रहा है। जिसके सापेक्ष प्रत्येक बीएलओ 09 नवंबर 2022 से 08 दिसंबर 2022 तक तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथियों दिनांक 19 व 20 नवंबर एवं 03 व 04 दिसंबर (शनिवार व रविवार) को भी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वान्ह 10रू00 बजे से अपरान्ह 05रू00 तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी भारतीय नागरिक जिन्होंने 01.01.2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण क...
Continue Readingपौड़ी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा रविवार को अटल आदर्श उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज कण्डारा परिसर में नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, स्वजल विभाग, जिला पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा कैम्प लगाकार आमजनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी रवि प्रकाश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण हेतु शिविरों का आयोजन किया जाता है। कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस तरह के शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अपनी समस्याएं सम्बंधित विभा...
Continue Reading
