Slider

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये

पौड़ी उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 22 वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में सार्वजनिक कार्यक्रम का अयोजन समाज कल्याण मत्री व जनपद के प्रभारी चन्दन राम दास की गरिमामयी उपस्थित में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मा0 मंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य अन्दोलनकारियों व आन्दोलन में शहीदों के परिजनों को नमन करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने श्रीनगर रोड पर स्थित 99.75 लाख रु0 की लागत से बने डॉ. भीमराव अम्बेड़कर बहुद्देशीय भवन का लोकार्पण किया। राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री ने प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय के एजेन्सी चौक निकट स्थित शहीद स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरान्त मा0 मंत्री ने कंण्डोलिया ठाकुर मंन्दिर में जनपद व प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल पंहुचकर विभिन्...

Continue Reading
Slider

विकास कार्यो के संबंध में समीक्षा बैठक

पौड़ी कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री चंदन राम दास की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ जिला योजना तथा अन्य विकास कार्यो के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मा0 मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों से जिला योजना व अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग गुणवत्ता के साथ अपने कार्यो की प्रगति बढ़ाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों को स्वीकृत की गयी समस्त धनराशि अवमुक्त करें तथा सभी विभागों से अपेक्षित प्रगति हासिल करवायें। उन्होंने बड़ी परियोजना से जुडे विभागों को निर्देशित किया कि वे बजट की खर्च प्रगति में विशेष तेजी दिखाते हुए आगामी 15 दिसम्बर तक विकास कार्यो की अपेक्षित प्रगति सुधारें तथा शेष विभाग भी 31 दिसम्बर तक अपने विकास कार्यो की प्रगति में व्यापक सुधार ल...

Continue Reading
Slider

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस: चोरगलिया थाने को सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने के रूप में किया सम्मानित

देहरादून उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका 2022 का विमोचन किया गया। नैनीताल जनपद की चोरगलिया थाने को सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022 एवं उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2021 के महानुभावों को सम्मानित भी किया। उत्तराख...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

छात्रों को रोजगार के व्यापक अवसर मिलने की संभावना

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में टनल प्रधौगिकी के व्यापक उपयोग को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने इसे अवसर में बदलने का निर्णय लिया है। अवसर को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने सोमवार देर सायें जिला सूचना विज्ञान केंद्र में तकनीकी शिक्षण संस्थानों के संस्थान प्रमुखों/एचओडी की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। टनल इंजीनियरिंग को रोजगार का जरिया बनाने के लिए सोमवर को तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संस्थान प्रमुखों को रेलवे के साथ समन्वय बनाते हुए एक माह के एक्सपोज़र ट्रेनिंग/क्रेश कोर्स/ट्रेनिंग की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि तकनीकी छात्रों के लिए टनल इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। कहा कि भविष्य में अधिकांश इंफ्रास्ट्रक्टर यथा, पार्किंग, बंकर, रेलवे, रोडवेज आदि टनल के रूप में विकसित किये जाने की संभावनाएं व्याप...

Continue Reading
Slider

मंत्री ने निर्माणाधीन राँसी स्टेडियम का निरीक्षण किया

प्रदेश के समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग व जनपद के प्रभारी मंत्री राम चंदन दास दो दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत पौड़ी स्थित सर्किट हाऊस पहुंचे। जहाँ पर मंत्री जी को पुलिस विभाग के जवानों द्वारा गार्द सलामी दी गई। इसके उपरांत मा० मंत्री ने निर्माणाधीन राँसी स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने 22 करोड़ की लागत से बन रहे राँसी स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल, इंडोर मल्टीपरपज स्टेडियम, वॉलीबॉल कोट तथा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक के लिए चयनित स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 10 करोड़ 60 लाख की लागत से 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिए गया है। उन्होंने कहा कि धनराशि के अभाव में रुके स्टेडियम के निर्माण कार्य को शीघ्र ही धनराशि आवंटित कर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कार्यदाई संस्था को न...

Continue Reading