आयुष्मान सूचीबद्ध तीन अस्पतालों को उनकी निष्क्रियता के चलते दिया गया एक माह का नोटिस पीरियड देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध तीन अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई योजना के अनुबंध के अनुरूप अपेक्षित सक्रियता न हो पाने के कारण तथा पात्र लाभार्थियों को इन अस्पतालों द्वारा उपचार न दिए जाने को लेकर की गई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में ओ.जी.एम.सी. हास्पिटल देहरादून, जी.डी. अमृतसर आई क्लीनिक, देहरादून और जी.डी.आई. हॉस्पिटल, बाजपुर शामिल हैं।
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण। • कार्य मे तेजी लाने के दिये निर्देश। • माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया व नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है व सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है जिस हेतु शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। विदित है कि पेयजल निगम ने महापौर से अनुरोध किया था कि सड़क का निर्माण नगरनिगम द्वारा कराया जाए। इस क्रम में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगरनिगम द्वारा टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके है व 01 नवम्बर, 2022 को टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे जिससे जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके। ...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा जनपद के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सभी विभागों के जनपदीय स्तर के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई तथा अधिकारियों को जनपद को नई दिशा देने, विकास कार्यों को तीव्रगति से संपादित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विकास कार्यों के संपादन में अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए निर्देशित किया कि पलायन के रोकथाम के लिए विभिन्न कारकों की पहचान करते हुए पलायन रोकथाम से जुड़ी योजनाओं का व्यवहारिक तरिके से क्रियान्वयन किया जाय। लोगों की आजीविका बढ़ाने, इंटरनेट की कनेक्टिविटी बेहतर करने, शिक्षा की गुणवत्ता में अधिक सुधार करने, कृषि-उद्यान को विकास का वाहन बनाने के साथ-साथ मौनपालन, डेयरी, मशरूम उत्पादन जैसी सहायक कृषि क्रियाओं को बड़े स्तर पर संपादित करते हुए लोगों के जीवन को बेहतर ...
Continue Readingपौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के समस्त अधिकारियों और कार्मिकों की बैठक आयोजित करते हुए विभिन्न कार्यो के संपादन के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को विभिन्न विकास कार्यों, एन्फोर्समेंट, निरीक्षण आख्या इत्यादि कार्यों में तीव्र प्रगति लाने तथा कार्य संपादन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और वहनीयता का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पटल सहायकों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने पटल के कार्यों को तेजी से पूर्ण करें तथा किसी भी पटल पर कार्य को लंबित नहीं रखेंगे। विशेषकर जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवानिवृत कार्मिकों से जुड़े मामलों को लंबति ना रखने, भूमि अधिग्रहण मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को साफ-सफाई करने तथा भवनों और परि...
Continue Readingसरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत जिले के मिनी स्टेडियम बनबसा से एनएचपीसी गेस्ट हाउस बनबसा तक आयोजित Run For Unity (रैली) में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग कर एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। एकता दौड़ में शामिल होकर एनएचपीसी गेस्ट हाउस पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया । देश में 562 से भी ज्यादा रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का काम सरदार बल्लभ भाई पटेल ने ही किया था। इसलिए उन्हें आजाद भारत के इतिहास में लौह पुरुष की संज्ञा दी गई । उन्होंने कहा कि हमारे देश के अंदर सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे ज...
Continue Reading
