अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई | अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने का संकल्प लेने की शपथ दिलाई |
Continue ReadingCategory: Slider
ये हो क्या रहा हैः अंकिता हत्याकांड के घटनास्थल वनंतरा में फिर भड़की आग अंकिता हत्याकांड के घटनास्थल पर आज सुबह फिर से भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की यहां फैक्टरी है और उसमें आग लग गई है। स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस को इत्तिला कर दी है।
Continue Readingदेहरादून जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के युवा/ युवतियों हेतु Low Altitude Guide Course कार्यक्रम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के स्तर से नेहरु पर्वतारोहरण संस्थान में प्रथम बैच 16 नवम्बर 2022 से 22 नवम्बर 2022 तथा द्वितीय बैच 24 नवम्बर 2022 से 30 नवम्बर 2022 तक चलाया जाना प्रस्तावित है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के इच्छुक युवा (युवकध्युवती) क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय, 45 गांधी रोड, देहरादून से संदर्भित प्रशिक्षण हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन पत्र पूर्ण एवं स्पष्ट अक्षरो मे भरते हुए क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा ।
Continue Readingएक खबर के शुरूआती शब्द पढ़े- ‘केदारनाथ यात्रा में घोड़े वालों ने एक अरब कमाए!’ सत्यता जानने के लिए ‘लोकार्पण’ चैनल के मित्र त्रिभुवन सिंह चौहान जेहन में आये। क्योंकि भाई त्रिभुवन पिछले कई दिनों से केदार घाटी में ही सक्रिय थे। त्रिभुवन भाई ने कहा- ‘खबर में कुछ सत्यता तो है! क्योंकि मैंने भी कई घोड़े वालों से सम्पर्क किया है - और जानने से मालूम हुआ है कि प्रत्येक ने अनुमानतः छः-सात लाख कमाए हैं।’ त्रिभुवन भाई निर्भीक ही नहीं बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता के भी पक्षधर हैं -अतः खबर के ये ‘एक अरब’ शब्द आश्वस्त ही नहीं अपितु गौरवान्वित भी कर गये। उसी खबर में आगे दो आंकड़ों के साथ ये शब्द भी जुड़े थे- वे भी इन आंखों ने पुनः पढ़े- ‘हेली सेवा में लगे उड़न खटोलों ने 75 करोड़ और डंडी-कंडी वालों ने 86 लाख कमाए।’ अर्थात पहले स्थान पर हमारे घोड़े रहे। हमारे घोड़ों के बल के आगे हेली वाले भी हांफ गये। ...
Continue Readingअंकिता हत्याकांडः ध्यान रहे, समय की धूल से कहीं ढक न जाएं काली करतूतें पत्रकार आशुतोश नेगी के साथ ही अन्य कुछ सराहनीय प्रयासों के अलावा अंकिता भंडारी हत्याकांड के खिलाफ उठने वाली अधिकांश आवाजें खामोश सी होने लगी हैं। या जो उठ भी रही हैं उनमें मनोयोग से अधिक औपचारिकता का भाव ज्यादा लग रहा है। स्वयं को मुख्यधारा का बताने वाली मीडिया या अखबारों ने भी इस मामले को पूरी तरह से सिमटा दिया है। जरूरत आम जन को पूरे मनोयोग और एक दूसरे के साथ मिलकर फिर से एक हुंकार और भरने की है ताकि सीबीआई जांच हो और उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिल सके। जुल्मी की काली करतूतों को समय की धूल हमेशा के लिए ढक ना ले, इसके लिए जनदबाव बेहद जरूरी है। समय का कांटा अपनी रफ्तार पर है। एक माह पूर्व देवभूमि में हुए जघन्य अपराध में मारी डाली गई उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान...
Continue Reading
