मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में 27 एवं 28 अक्टूबर 2022 को सूरजकुंड फरीदाबाद में प्रस्तावित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली | उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित उक्त चिंतन शिविर में उत्तराखंड की ओर से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे | प्रस्तावित शिविर में राज्यो द्वारा केंद्र के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी | बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे |
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं | सीएम श्री धामी ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को 1 सप्ताह के भीतर दें | सीएम कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है | जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है | उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत /अनुरक्षण तथा गड्ढा मुक्ति का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा किया जाए | मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए | सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में 'अपना घर ' बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने 'अपना घर' में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया | गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी | मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया | इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे
Continue Readingराज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी। सीएम आवास मे दीपावली की बधाई देने आए अधिकारियों के साथ राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ उनका व्यापक विचार विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री जी से इस संबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड दुनिया भर के करोङो लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उत्तराखण्ड में केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम की तरह ही प्रदेश के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करने के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान बनाए, केंद्र सरकार हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री ज...
Continue Reading
