दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत मुम्बई विश्वविद्यालय और जे0जे0 अस्पताल का करेंगे भ्रमण देहरादून, 26 अक्तूबर 2022 स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आज मुंबई पहुंच गये हैं। डॉ0 रावत मुंबई में महाराष्ट्र राजभवन में आयोजित कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह अपने भ्रमण के दौरान मुंबई विश्वविद्यालय और जे0जे0 राजकीय अस्पताल मुंबई का भी भ्रमण करेंगे। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जहां उन्होंने आज मुंबई में सन्यास आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके उपरांत डॉ0 रावत का अंधेरी ईस्ट स्थित वै...
Continue ReadingCategory: Slider
सिमड़ी बस हादसे में प्रभावितों को वितरित की गई आर्थिक सहायता‘‘ ‘‘आर्थिक सहायता मुआवजा वितरण में जिलाधिकारी स्वंय कर रहे निगरानी‘‘ ‘‘प्रभावित जिलाधिकारी से कर सकते है सम्पर्क अथवा मुलाकात‘‘ बीरोंखाल विकासखण्ड के अन्तर्गत सिमडी में बीते 04 अक्टूबर हुए बस हादसे में घायलों व मृतकों के परिजनों को प्रशासन की तरफ से पूरी मद्द दी जा रही है। बस हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान सहित समस्त संबंधित अधिकारी, पुलिस, एसडीआरफ, एनडीआरफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग व अन्य संबंधित टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गये थे जबकि आपदा कन्ट्रोल रूम में मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने लगातार निगरानी बनाये रखी। जिलाधिकारी ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्यों की निगरानी कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घायलों को प्राथमिक उप...
Continue Readingनाम मंजू रावत, ग्राम व पोस्ट गडोली, पट्टी ढाईज्याली, पौड़ी गढ़वाल। यह पता मंजू रावत का है जिन्हें राज्य बनने से पहले भी ब्लाक की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त हुआ और अभी वर्तमान में भी वह तीसरी बार थलीसैण प्रमुख पद की शोभा बढ़ा रही हैं। गत दिवस दीपावली पर मंजू ने भैला कार्यक्रम शिरकत की तो भैला खलते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी नेतृत्व क्षमता के साथ ही उनकी सादगी गांव के प्रति उनका लगाव व नेतृत्व क्षमता को सराहनीय बता रहे हैं। आज के समय में जहां पंचायत स्तर पर एक बार चुने गए प्रतिनिधि दूसरी बार फिर चुनाव लड़ने का साहस जुटा पाते हैं। या कोई लड़ता भी है तब अपवाद स्वरूप को छोड दें तो ज्यादातर को असफलता ही हासिल होती है। लेकिन ठेठ ग्रामीण परिवश से निकली गडोली निवासी मंजू रावत ने क्षेत्र के विकास में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिनका बाहरी विकास खंडों म...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी भी उपस्थित थी |
Continue Readingसीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है। ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "आवा! हम सब्बि मिलके इगास...
Continue Reading
