मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस पर आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का भी महत्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं की डीपीआर एवं अच्छादन का कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश जल संस्थान, पेयजल निगम सहित रेखीय विभागों के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन पी-1, पी-2 कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं रेखीय विभागों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल कार्यक्रम, स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को माह दिसंबर 2022 तक योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला जल स्वच्छता मिशन का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर बनाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने तथा वार्षिक एक्शन प्लान बनाने के लिए शासन से मार्गदर्शन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन अ...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विकास में दलीय सीमा से उपर उठकर पुनः एक कदम और बढ़ाया है। श्री धामी द्वारा समस्त विधायकों को सचिवालय स्तर पर उनके द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के निस्तारण में सहयोग हेतु दो आई०ए०एस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किये जाने की सूचना देने हेतु धनतेरस / दीपावली के उपहार स्वरूप विशेष पत्र प्रेषित किया है। विधायकों को अपने क्षेत्र में निरन्तर क्षेत्र भ्रमण करने की आवश्यकता होती. है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संज्ञान में आने वाली जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित योजनाओं के प्रस्तावों पर सचिवालय स्तर पर सम्बन्धित विभागों से चर्चा, विमर्श आदि के लिए बार-बार देहरादून भी विधायकों को आना पड़ता है। बार-बार देहरादून आने से जहाँ एक ओर विधायकगणों का जनसम्पर्क एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्य प्रभावित होता है, वही दूसरी ...
Continue Readingपौड़ी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड शासन के निर्देश पर अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा जनपद में 15 अक्टूबर, 2022 से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु उत्तराखंड राज्य के सम्मानित मतदाताओं के ज्ञान, दृष्टिकोण व अभ्यास का अंतिम चरण का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जनपद में फोकस ग्रुप डिस्कसन की तिथि 30 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित की गई हैं अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने जानकारी देते बताया कि सर्वेक्षण कार्य को अत्यधिक महत्व देते हुए निर्देशानुसार उच्च प्रशिक्षित अपर सांख्यिकीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। कहा कि प्रत्येक लोकसभा सामान्य निर्वाचन व विधानसभा सामान्य निर्वाचन से पूर्व तथा सामान्य निर्वाचन सम्पादित होने के पश्चात यह सर्वेक्षण कार्य विगत कहीं वर्षों से होता रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह सर्वेक्षण कार्य अनुसूचियों के माध्यम से सम्पादित...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। जिसमें 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद सिंह के खेत में में 18.64 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक मेजर सिंह द्वारा किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, भू-लेख अधिकारी श्री बहुगुणा, पूर्व प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, काश्तकार जगदीश छेत्री व आनंद सिंह उपस्थित रहे।
Continue Reading
