Slider

दर्दनाक हादसाः पैनगढ़ गावं में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दर्दनाक हादसाः पैनगढ़ गावं में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत दीपावली की खुशी के माहौल में चमोली जनपद के पैनगढ़ गांव में मातम पसर गया है। यहां गत रात एक आवासीय भवन के भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत की सूचना है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। विकास थराली के अंतर्गत आने वाले पैनगढ़ में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अतिवृष्टि के चलते यहां भूस्खलन हुआ और दो आवासीय भवन चपेट में आ गए। एक भवन में तो कोई नहीं रहता था लेकिन दूसरे में पांच लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हैं। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव में लगी हैं।

Continue Reading
Slider

संभावनाओं को देखते हुए कार्य प्रगति आगे बढ़ायें

पौड़ी जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने चिकित्सा विभाग व सिंचाई विभाग प्रोजक्ट डिवीजन देहरादून के साथ जिला अस्पताल के निकट 50 बेड के क्रिटीकल केयर ब्लॉक के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित क्रिटीकल ब्लॉक को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर बनाया जाना प्रस्तावित है जिससे उनकी सुविधाओं का भी उपयोग किया जा सके। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्वे के पश्चात चयनित भूमि में यदि स्थान कि कमी हो रही है तो सभी संभावनाओं को देखते हुए कार्य प्रगति आगे बढ़ायें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल से पावर हाउस की ओर जाने वाली सड़क के ऊपर वाले भाग में स्थान की कमी हो रही है तो सड़क के नीचे वाले स्थान को भी कार्ययोजना में शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार करे...

Continue Reading
Slider

बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

देहरादून सचिव/वरिष्ठ सिविल जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं मा0 जिला न्यायाधीश/मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशानुसार 21 अक्टूबर, 2022 को जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र स्थान-ब्लाॅक कालसी के परिसर में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून हर्ष यादव, द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को भारत का संविधान के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के प्रावधानों के सम्बंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून एवं स्थायी लोक अदालत के गठन एवं कार्यों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। सचिव/...

Continue Reading
Slider

गौरीकुंड से श्री केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे बाबा केदार के धाम प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात गौरीकुंड से श्री केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला रोपवे के बनने से बाबा केदार के दर्शन सुगमता से कर पायेंगे श्रद्धालु आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने किए दर्शन प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर किया विकास कार्यों का निरीक्षण। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रहे मौजूद। प्रधानमंत...

Continue Reading
Slider

नमूने के अन्य तीन भाग सीलबंद

अभिनिर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पौड़ी इला गिरी ने अवगत कराया कि अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा सुरक्षा, पौड़ी द्वारा महताब पुत्र अल्ताफ ग्राम जगत चान्दपुर बड़ापुर से दिनांक 28 मार्च, 2021 को प्रातः समय लगभग 08ः10 बजे स्थान स्नेह में मोटरसाइकिल पर विक्रय किये जा रहे खाद्य सामाग्री भैंस व गाय व मिश्रित दूध (खुला) प्रत्येक 500 मिली को चार भागों खरीदा गया। जिसमें नमूने के एक भाग को फार्म VI सहित सीलबंद कर राजकीय विश्लेषक, राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रूद्रपुर को जांच रिपोर्ट भेजे जाने हेतु प्रेषित किया गया तथा नमूने के अन्य तीन भाग सीलबंद कर अभिहित अधिकारी कार्यालय पौड़ी में जमा किये गये। राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रूद्रपुर की रिपोर्ट के अनुसार सूजी का नमूना परिक्षण के उपरांत मापदडों के लिए खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं मानक विनियम 2011 के प्रावधानों के अनुरूप नही पाया

Continue Reading