देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुबंधित फर्म रेमकी के प्रबंधक को व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही रंग-रोगन, मरम्मत एवं परिसर के भीतर निर्माण कार्यांे को यथाशीघ्र शुरू न किए जाने पर निर्धारित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी। सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के भीतर उबड़-खाबड़ सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए तथा आईएसबीटी परिसर में सफाई व्यवस्था, रंग-रोगन और मरम्मत कार्य को दो दिन के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी परिसर में अव्यवस्थित डस्टबिन एवं फैले कूड़े पर नाराजगी जताते हुए रेमकी के अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण हेतु नगर निगम से समन्वय करते हुए कूड़ा उठान कार्य करवाने के न...
Continue ReadingCategory: Slider
स्पेशल स्टोरीः कठूली की रामलीला में 69 वर्ष बाद हुआ एक खास बदलाव विकास खंड खिर्स का कठूली गांव जहां अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है वहीं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के प्रति अपार आस्था का भाव यहां के जन-जन और कण-कण की पृथक पहचान है। यहां रामलीला के आयोजन को सिर्फ मंचन भर नहीं माना जाता बल्कि एक आध्यात्मिक अनुष्ठान की तरह इस आयोजन के नियम कानून होते हैं। जिनका अनुपालन करने को यहां प्रत्येक गांववासी फर्ज नहीं जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं। बात दें कि तीन ग्राम पंचायतों वाले कठूली गांव की रामलीला यहां की एकता और अखण्डता का भी द्योतक है। 69वें वर्ष में प्रवेश कर रहे इस बार के रामयज्ञ में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि रामभक्त इस बार मर्यादा पुरूषोत्तम की लीला को दोपहर के उजाले में देख सकेंगे। 11 दिवस तक चलने वाला यह आयोजन पूर्व में रात को हुआ करता था। गत दिवस रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिं...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा तथा इस दौरान कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों से वार्ता करते हुए तहसील आने का कारण भी जाना। निरीक्षण के ौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला में दवाईयों एवं सुविधाओं की जानकारी लेते हुए एमओआईसी डोईवाला को बाहर से दवाईयां न लिखने की सख्त हिदायत दी, चिकित्सालय में बैड, दवाईयां एवं उपकरण आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने तथा डेंगू बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील डोईवाला का निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि तहसील परिसर में आने वाले फरयादियों/शिकायतकर्ताओं की समस्...
Continue Readingदेहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का सुना 65 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों में अधिकत्तर शिकायतें भूमि कब्जे, अतिक्रमण से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण से पेंशन, शस्त्र लाईसेंस, सेवानिवृत्त उपरान्त पेंशन का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान दिलाने, कूड़ा निष्पादन करने, रात्रि 10ः30 बजे बाद पटाखे न फोड़े जाने, सेल्टर हाऊस में मांस के उपयोग हेतु काटे जाने वाले पशुओं के मांस की जांच, भरण-पोषण, एमडीडीए से नक्शा पास कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में पेरोल एवं पेयजल समस्या के संबंध में पूर्व में प्राप्त हुई शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण होने पर संबंधित शिकायतकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी प्राप्त होने वाली कुछ शिकायत पत्र की फोटो खिचकर संबंधित अधिकारी को...
Continue Readingमिलावटखोरी रोकने को चलायें विशेष अभियानः डॉ0 धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश यूपी की सीमा से सटे जनपदों में चलाया जाय सघन अभियान देहरादून, 17 अक्टूबर 2022 त्योहारी सीजन को देखते हुये खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। मिलावटखारों पर नकेल कसने के लिये खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग बढ़ाने, उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुये अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकन...
Continue Reading
