Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

फिक्की फ़्लो उत्तराखंड, चौप्टर ने स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर, गुरु रामराय यूनिवर्सिटी, देहरादून के साथ किया करार।

फिक्की फ़्लो उत्तराखंड, चौप्टर ने स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर, गुरु रामराय यूनिवर्सिटी, देहरादून के साथ किया करार।   देहरादून फिक्की फ़्लो उत्तराखंड, चौप्टर ने आज श्री गुरु रामराय यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर के साथ एमओयू साइन किया।   इस करार के अंतर्गत फिक्की फ्लो उत्तराखंड, चौप्टर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को फिक्की द्वारा आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। जर्मनी , इटली, फ्रांस और यूरोपीय देशो में जो आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके कृषि की जाती है वहां के विशेषज्ञों से जानकारी लेकर फिक्की फ्लो प्रदेश भर की महिलाओं का प्रशिक्षित करेंगे।   इस अवसर पर डॉ. नेहा शर्मा, फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चौप्टर की अध्यक्ष ने कहा “हमें बहुत ख़ुशी है कि आज हमारे संस्थान और श्री गुरु रामराय यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर, देहरादून के साथ एमओयू साइ...

Continue Reading
Slider

बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading
Sliderराजनीति

जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने की स्वीकृति

जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने की स्वीकृति जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दी गई स्वीकृति सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना पर धन आबंटन हेतु जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वित्त मंत्रालय भारत सरकार प्रेषित किया जाए...

Continue Reading
Slider

आपत्तियों की सुनवाई की गयी

सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्यापी अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय कोटद्वार में पट्टी स्नेह कोटद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन बनाये जाने की परिधि में आने वाली ग्राम जीतपुर व कोटद्वार गांव पट्टी स्नेह की भूमि के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3(सी) के तहत पूर्व में प्राप्त हुई आपत्तियों की सुनवाई की गयी। तहसील कोटद्वार में आयोजित सुनवाई में भूमि अधिग्रहण से जुड़ी हुई कुल 02 आपत्तियां प्राप्त हुई, जिसमें से 01 आपत्ति जीतपुर गांव व 01 आपत्ति कोटद्वार गांव से संबंधित थी। प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर लिया गया। इस दौरान लोगों ने अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रीय राजमार्ग के एलाइमेंट बदलने से संबंधित ज्ञापन भी दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 4 लेन करने की परिधि में इस क्षेत्र के कुल 07 गांव की कुछ भूमि आ रही हैं, जिनकी सुनवाई की जा रही है। अपर जिलाध...

Continue Reading
Slider

बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को फसल उत्पादन करने के लिए प्रेरित करने और फसल बीमा योजना का समुचित लाभ प्रदान करने के संबंध में कृषि विभाग, लीड बैंक अधिकारी तथा संबंधित बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में खरीफ सीजन में फसल बीमा योजना हेतु निर्धारित की गई गेंहू व मसूर की फसल का अधिक-से-अधिक बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें, जिससे अधिक संख्या में किसान खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित हो सके साथ ही विभिन्न प्रकार के फसल को होने वाले विभिन्न प्रकार के जोखिम व नुक्कशान की स्थिति में आर्थिकी लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कृषि विभाग और फसल के हुए नुक्कशान का सत्यापन करने वाले विभागों को निर्देशित किया कि फसल के नुकशान की सूचना प्राप्त होते ही शीघ्रता से...

Continue Reading