12 नवंबर से दून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण -पहली बार उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी होंगे सहयोगी देहरादून। आगामी 12-13 नवंबर को देहरादून में वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी इस आयोजन में सहयोगी होंगे। वैली ऑफ वर्ड्स में इस बार 100 लेखक, 40 सेशन और 10 किताबों का विमोचन आकर्षण होगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार एवं सेवानिवृत्त आईएएस संजीव चोपड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे जबकि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। 13 नवंबर को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्हों...
Continue ReadingCategory: Slider
किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं कि...
Continue Readingखटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने...
Continue Readingसूचना/पौड़ी/14 अक्टूबर, 2022ः जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वाद, राजस्व वसूली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों व पटल सहायकों के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में फील्ड निरीक्षण बढ़ाएं। विशेषकर आगामी दीपावली त्यौहार से पूर्व खाद्य पदार्थो, दवा विक्रेताओं, डेयरी और मांस की दुकानों में निरीक्षण की कार्यवाही बढ़ायें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभाग के साथ अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत खराब सड़कों का निरीक्षण करते हुए उसकी आख्या प्रस्तुत करें। राजस्व वसूली की प्रगति तेजी से बढ़ाएं, लंबित वादों की तीव्र सुनवाई करें तथा बड़े बकायेदारों से संबंधित वसूली को गंभीरता से पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में विगत वर्षों से...
Continue Readingपौड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बनाये गये बैनर का जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कलेक्ट्रेट परिसर में लोकापर्ण किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि कॉलेजों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों को इस कार्यक्रम में बढ़चढ कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अक्टूबर, 09 नवम्बर तथा 19 नवम्बर, 2022 को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बेनर का निर्माण किया गया। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के समन्वयक जगमोहन सिंह कठैत ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से प्रायोजित, स्वच्छता, विकास क्रियान्वयन योजना के गाइड लाइन के तहत कॉलेजों में सुविधाओं की जानकारी ली जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि क...
Continue Reading
