देहरादून विधायक डोईवाला विधानसभा बृज भूषण गैरोला की उपस्थिति में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) (पूर्व नाम एम.एस.डी.पी) योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गाईडलाइन के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन करते हुए पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करें। समिति द्वारा बैठक लगभग 45 करोड़ की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। इस अवसर परं मा0 विधायक डोईवाला की उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के अन्तर्गत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते ...
Continue ReadingCategory: Slider
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री मनीष खंडूड़ी जी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री केशर सिंह नेगी ने दिवंगत अंकिता भंडारी के ग्राम श्रीकोट में उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट करी व दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय दिलवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई इसके पश्चात पौड़ी कांग्रेस परिवार की वयोवृद्ध नेता श्रीमती गोदामबरी रावत जी के पुत्र के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर अपनी सांत्वना प्रदान करी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी, कवियत्री डा रितु, वीर प्रताप सिंह व अन्य लोगो ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करी
Continue Readingमुख्य कोषाधिकारी गिरीश चन्द्र ने बताया कि कोषागार में जीवन प्रमाण पत्र के संबंध में कोई विवरण नही मांगा जा रहा है यदि किसी के पास इस प्रकार की कोई फोन कॉल आती है तो किसी भी प्रकार का डाटा साझा न करें। मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी गिरीश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य जनपदों से सूचना प्राप्त हो रही है कि साइबर ठग पेंशनरों को कोषागार का कार्मिक बताते हुए उनकी निजी जानकारी ले रहे है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए परेशान होने की जरूरत नही है वे जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने के लिए किसी कॉमन सर्विस सेंटर, प्रदेश के किसी कोषागार में जाकर या स्थानीय पोस्ट ऑफिस में जाकर जीवन प्रमाण पत्र की कार्यवाही पूर्ण कर सकते हैं।
Continue Reading01 नवम्बर को देहरादून से मुख्यमंत्री लॉच करेंगे आशा संगिनी ऐप राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 43 लाख बच्चों को दी जायेगी कृमिनाशक दवा देहरादून, आशा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मध्य संवाद स्थापित करने के लिये पूरे प्रदेश में ब्लॉकवार आशा संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसका शुभारम्भ 01 नवम्बर को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से करेंगे। इसी दिन आशाओं के कार्य एवं दायित्व संबंधि बुललेट का विमोचन एवं आशा संगिनी ऐप को लॉच किया जायेगा। राष्ष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रदेशभर के स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रों में अध्ययनरत 43 लाख बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। डॉ0 रावत न...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा विधानसभा और तहसील लैंसडाउन के अंतर्गत विकासखंड जयहरीखाल के ग्राम पंचायत सारी मल्ली में मनरेगा के निर्माण कार्य और ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय भवन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने इस दौरान ग्राम पंचायत भवन के निर्माण कार्य से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी थोड़ा बहुत भवन का निर्माण कार्य अभी शेष बचा है उसको भी शीघ्रता से पूरा करें तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात ग्राम पंचायत भवन का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत की परिधि में होने वाले सार्वजनिक समारोह, विवाह अथवा सरकारी प्रयोजन से भवन का सदुपयोग करना सुनिश्चित करें, इससे एक ओर भवन का सदुपयोग सुनिश्चित होगा दूसरी ओर इससे भवन का रख-रखाव भी होता रहेगा। जिलाधिकारी ने इस दौरान ग्राम पंचायत सारी मल्ली में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र...
Continue Reading
