Slider

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्तराखंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन नि-क्षय मित्र पंजीकरण में देशभर में तीसरे स्थान पर उत्तराखंड सूबे में 2917 लोगों ने किया नि-क्षय मित्र के लिये पंजीकरण देहरादून, 06 अक्टूबर 2022 टीबी मुक्त उत्तरखंड के लिये राज्य सरकार तमाम प्रयास कर रही है। जिसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नि-क्षय मित्र पंजीकरण में उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे पायदान पर काबिज है। जबकि प्रथम व द्वितीय स्थान पर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य हैं। सूबे में टीबी रोगियों के उपचार में सहायता प्रदान करने के लिये अब तक 2917 पंजीकरण हो चुके हैं, जिनमें विभिन्न संस्थाएं, सहकारी समितियां और व्यक्तिगत रूप से सैकड़ों लोग शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेशभर में 14769 टीबी रोगियों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 11753 रोगियों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ...

Continue Reading
Slider

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक ठाकुर और एक ब्राह्मण के फार्मूले से आक्रोश

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर एक ठाकुर और एक ब्राह्मण के फार्मूले से कार्यकर्ताओं में सुलग रही है आक्रोश की चिंगारी जिला कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बीजेपी संगठन में जबरदस्त अंतर्विरोध   देहरादून/पौड़ी। प्रदेश में भाजपा संगठन इन दिनों जनपद स्तरीय कार्यकारिणी पर जिम्मेदारियां देने यानी अपने संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति देने पर मंथन कर रही है । पदाधिकारियों की नियुक्ति और कार्यकारणी के विस्तार पर यू तो भाजपा संगठन में हाई कमान के निर्देश ही सर्वमान्य होते रहे हैं। लेकिन इस बार का मंथन उसे कुछ भारी पड़ ता दिख रहा है। माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव संगठन को परेशानी में डाल सकता है। यह विरोध किसी विपक्षी या विरोधियों के कारण नहीं बल्कि इस बार उसके अपने ही उसके नए फार्मूले की मुखालफत रहे हैं। भाजपा के संगठन के अंदर विरोध की चिंगारी धीरे-धीरे सुलगने लगी है। ऐसा बताया जा रह...

Continue Reading
Slider

खुद को साबित करने में जुटे सीएम धामी

  जनापेक्षाओं पर खरा उतरने को मुख्यमंत्री धामी के प्रयास धामी फलावर नहीं फायर है पुष्कर सिंह धामी को जब लगभग एक साल पहले सूबे की कमान सौंपी गई तो तमाम लोगों न जाने कैसे-कैसे सवाल गड़ने शुरू कर दिये लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने इरादों और संकल्पों से अच्छे अच्छे राजनीतिक पंडितों को गलत साबित कर दिया। प्रदेश के इस सबसे युवा सीएम ने साबित कर दिया है कि धाकड़ धामी या फ्लावर नहीं फायर है पुष्कर जैसी संज्ञा यूं ही नहीं दिला दी। अपने लगातार जनहित के कार्यों से आज पुष्कर ने आवाम के दिल में अलग जगह बना ली है। अब देखिए बीते रोज रुद्रप्रयाग जिले में जहां वह अपने दौरे के कार्यक्रमों में अत्यंत व्यस्त रहे तो इस बीच शाम के समय उत्तराखंड के युवाओं को छलने वालों के सूबे के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई कर गए। अब देखिए कि देर रात तक जिले में कहीं जनता से संवाद करते रहे तो कभी बैठकें लेकिन राज्य ह...

Continue Reading
Slider

विकासखण्ड खिर्सू में बी0डी0सी0 (विकास खण्ड समिति) की बैठक आयोजित

  खिर्सू बीडीसी में सदस्यों ने सदन में रखी समस्याएं ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री की अध्यक्षता में विकासखण्ड खिर्सू में बी0डी0सी0 (विकास खण्ड समिति) की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने सभी संबंधित विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुए है को निर्देशित किया कि कृत कार्यवाही की अनुपालन आख्या से उनको भी अवगत करायें। बी0डी0सी0 में जल संस्थान, लो.नि.वि. पी.एम.जी.एस.वाई. शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, वन विभाग, पंचायतीराज, कृषि आदि विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। ब्लॉक प्रमुख ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आशा कार्यकत्री को विभिन्न कार्यों के लिए दी जाने वाली धनराशि ग्राम प्रधानों के समन्वय से संबंधित कार्यों में खर्च करें। उन्होंने टूटी हुई ढिकालगांव पंपिंग योजना को शीघ्रता से ठीक करने के जल संस्थान को निर्देश दिये। साथ ही नयालगढ़ में पशुपाल...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

रामलीला बोल सोलह मौ की गोपकिष्यों गंगाज

देहरादून देहरादून जनपद में श्री गुरुनानक पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन आज काफी लोग सरस मेले में पहुंची। आज मुख्य कार्यक्रमों में जागर गायिका पदमश्री बसंती बिष्ट द्वारा प्रस्तुति दी गई। उन्होंने अपने पारंम्परिक लोग जागरों से सरस मेले में आये लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में शक्ति बाल द्वारा रचना सार “संसार समुन्द्र बणगो रैलो, गोधुली की बेला एवं दीप प्रज्वलित, रामलीला बोल सोलह मौ की गोपकिष्यों गंगाज, चाँचरी अतिथि देवो भव बोल कै जागा वै न्यूत आयो को होला मादेव, हरी भरी साथ या (बोल) हे कुमेडी का लागत, कुमाउनी छपेली हऊलास के साथ बाल श्तेरी झांवरी बाजी छमा छमा, अदृश्य शक्तियों का संसार परिलोक आंदरी मथुरा जलभ कृष्ण जिलखान) चिन झागो वही बता दें आदि प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय सरस मेले में लगभग 250 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें पहाड़ी डालें,जै...

Continue Reading