इंडोर स्टेडियम पौड़ी में देवभूमि बैडमिंटन क्लब, पौड़ी द्वारा स्व0 दिलीप सिंह कुवंर मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन प्रारम्भ किया गया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे द्वारा अपने संबोधन में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ें, अपने जनपद व राज्य के साथ-साथ अपने राष्ट्र का नाम भी रोशन करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए जिससे बच्चों की खेल के प्रति रूचि बढ़े तथा देश में एक बेहतर खेल संस्कृति का विकास हो सके। इससे तन-मन तो स्वस्थ रहता ही है साथ में देश के लिए योग्य नेतृत्वकर्ता, समन्वयकर्ता, उत्साही और लक्ष्य के प्रति समर्पित स्वस्थ नाग...
Continue ReadingCategory: Slider
आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुरक्षित तरीके पहंुचाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अगामी 14 अक्टूबर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा, पंचायतीराज एवं जल संस्थान आदि विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पेट के कृमि उन्मूलन वाली दवा एल्बेडाजॉल की खुराक मानक अनुसार समय से सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुरक्षित तरीके पहंुचाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली दवा की गोली को उम्र के अनुसार खिलाने का तरीका, बरती जाने वाली सावधानियों और दवा के इस्तेमाल के संबंध में लोगों के बीच किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने से संबंधित जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ...
Continue Readingदेहरादून शहर में नियम विरुद्ध तम्बाकू बेचने पर की गई कार्यवाही, बड़ी मात्रा में तम्बाकू जब्त, अर्थदण्ड व चालान भी किया। बुधवार को जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 को धारा 5, 6 व 7 के तहत देहरादून नगर क्षेत्र में बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पाद बेचने और तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में ऐसे तम्बाकू उत्पादों को जब्त किया गया और व्यापारियों पर अर्थदंड कर चालान भी किया गया। ज़ब्त किया गया समान- टीम द्वारा 3.5 कुंतल नियम विरुद्ध बेचा जा रहा, तम्बाकू जब्त किया गया। 235 सिगरेट के पैकेट ज़ब्त किया गया। टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी) डॉ निधि रावत, खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी रवि प्रसाद, लक्खीबाग चौकी प्रभारी प्रवीन सिं...
Continue Readingभारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा शर्मा ने देहरादून के एस एस पी को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस की गरिमा मेहरा दौसानी के खिलाफ शिकायत की कि सोशल मीडिया मे उनकी और कार्यक्रम में आए अतिथियों की छवि धूमिल करने की उन्होंने साजिश की है। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस नेत्री द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर अध्यक्षा बाल आयोग, अध्यक्षा महिला आयोग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रार्थनी व अन्य द्वारा फिक्की फ्लो बाज़ार मेले का उद्घाटन करने वाली फोटो डाल कर लिखा लानत - मेले में रिबन काटने भेड़ बकरियों की तरह पहुंची भाजपा नेत्रीयां। अंकिता भंडारी पर दो शब्द नहीं इनके पास इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुनेहा जोशी, बाल आयोग अध्यक्ष रुगीता खन्ना, महिला आयोग अध्यक्ष रुकुसुम कंडवाल भाजपा नेत्री कत नेहा शर्मा ने गरिमा म...
Continue Readingदेहरादून प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन के तहत एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा देहरादून जनपद में श्री गुरुनानक पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में 06 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन आज माननीय ग्रामीण विकास कृषि एवं कृषि कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधायक राजपुर रोड खजान दास द्वारा की गई। इस अवसर पर निम उत्तरकाशी में हिमस्खलन एवं पौड़ी में बारात की बस गिरने की दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक वर्ग एवं समूह के उत्थान हेतु नि...
Continue Reading
