देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति एवं टी0बी0 फाॅरम तथा टी0बी0/एचआईवी काॅडिनेशन समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान (राष्ट्रीय टी0बी उन्मूलन कार्यक्रम एनटीईपी देहरादून) तथा 2025 तक टी0बी0 उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने टी0बी0 चैम्पियनों (जो टी0बी0 को हराकर ठीक हुए हैं तथा लोगों को जागरूकता में सहयोग कर रहे है) से भी बात करते हुए उनके अनुभव भी सुने। सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु क्षय रोग प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टी0बी की जांच हेतु मलिन बस्तियों में शिविर लगाकर टी0बी0 की जांच कराने के साथ ही मरीजों की ट्रैकिंग भी करें। साथ ही टी0बी0 रोगियों को प्रत्येक माह द...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ‘‘ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’’ बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय परम्परा एवं संस्कृति से जोड़ते हुए उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बालिकाओं को शिक्षित बनाने तथा उनको रोजगार परक कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाये जाने के लिए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। साथ ही बालिकाओं को पढाई’-लिखाई के साथ-साथ उनकी रूचि के अनुसार व्यवासायिक एवं तकनीकि रूप से प्रशिक्षित करने तथा जो बालिकाएं आगे की पढाई करना चाहती हैं उनके लिए स्काॅलरशिप की व्यवस्था के साथ विभिन्न संस्थाओं से इस कार्य मे सहयोग लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की शुरूआत में...
Continue Readingनेहरू युवा केन्द्र, पौड़ी गढवाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में युवा संवाद राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता वर्ष 2022-23 विषय पर जिला युवा उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला, कविता लेखन, नृत्य, मोबाइल फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रेक्षागृह पौड़ी में नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद ने युवाओं के साथ संवाद कर उनके विचारों से रूबरू हुये। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य तय करने वाले होते हैं। युवाओं को अच्छे संस्कार अर्जित करने चाहिए। युवाओं को सही दिशा देने के लिए शिक्षक, अभिभावक, समाज सेवकों सहित अन्य प्रभावी वर्ग को अपना चरित्र ऐसा बनाना होगा कि वे युवाओं के लिए आदर्श बन सकें क्योकि युवा उन्ही को दे...
Continue Readingदेहरादून अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने एनएच 72 भूमि अधिग्रहण की प्रगति तथा मसूरी टनल की प्रगति के साथ ही माजरा-आशारोड़ी परियोजना के संबंध में कार्यों में तेजी लाने के साथ ही मुआवजा वितरण में तेजी लान के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने एनएचएआई/एनएच के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पोट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कास्तकारों/भू-स्वामियों जिनको मुआवजा वितरित किया जाना है के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऋषिकेश-भानियावाला मार्ग के चैड़ीकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी लेने पर सक्षम प्राधिकारी भू-अघ्यापति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त रोड़ चैड़ीकरण हेतु...
Continue Readingप्रदेश के सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमारा संकल्प है कि 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसपर सरकार द्वारा जिलाधिकारी क्षेत्रवनाधिकारी तथा विभागीय सचिव एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए आगामी 10 दिन के अंदर पेड़ों को काटते हुए कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम क्षेत्र में ही यूपीसीएल द्वारा पावर हाउस बनाया जाना है जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा, इसके लिए भी जिलाधिकारी तथा कार्यदायी स...
Continue Reading
