देहरादून गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के कार्मिकों, सूचना विभाग सहित उपस्थित अन्य विभाग के कार्मिकों को सत्य अंहिसा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की। इस अवसर पर मा0 सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक राजपुर खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भटट् जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ...
Continue ReadingCategory: Slider
बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये उत्तराखंड को लक्ष्य अवार्ड एनक्यूएस मापदंड में खरे उतरे तीन जिलों के अस्पताल हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंह नगर जनपद रहे अव्वल देहरादून, सूबे के तीन जनपदों के जिला चिकित्सालय नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) के मापदंडों पर खरे उतरे हैं। इसके लिये तीनों जनपदों के अस्पतालों को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन मिला है। जिसमें देहरादून, हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर जिला शामिल है। इन जिला अस्पतालों में बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये उत्तराखंड को वर्ष 2020-21 का लक्ष्य इम्प्लीमेंटेशन इन लेबर रूम का फर्स्ट रनर अप अवार्ड मिला। सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण को लेकर राज्य सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के सख्त निर्णयों के उपरांत प्रदेश के चिकित्सालयों की सूरत बदलने लगी है। यही वहज है कि प्रदे...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति एवं महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की शौर्य गाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी।
Continue Readingराज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विषेशज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा नागरिकों का पक्ष सुनने के लिए क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी देकर उनके सुझाव प्राप्त करना है। विशेषतौर से महिलाओं व युवाओं को इसके बारे में बताते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, सम्पत्ति का अधिकार, आदि पर सुझाव प्राप्त कर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट में समाहित करना है। माननीय सदस्यों द्वारा भ्रमण का कार्यक्रम राज्य के सीमान्त गॉव, माणा जनपद चमोली से आरम्भ किया गया। दिनांक 01.10.2022 को माणा गॉव में सदस्यों द्वारा बैठक आयोजित की गयी। समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी देने के उपरान्त उपस्थित महिलाओं, पुरूषों व युवाओं द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित रीति-रिवाजों के विषय में जानकारी दी गयी। उनके द्वार...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देश पर 6 माह की तय समयावधि में पूरा हुआ रानीपोखरी पुल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा विभागों एवं अधिकारियों को हैं स्पष्ट आदेश, किसी भी कार्य योजना को तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए पूरा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रानीपोखरी, देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत भानियावाला ऋषिकेश मोटर मार्ग के कि०मी०15 में 280 मीटर लंबे रानीपोखरी सेतु एवं विधानसभा विकासनगर के अन्तर्गत लम्बरपुर लांघा मोटर मार्ग के कि0मी0 2 में शीतला नदी के उपर 180 मीटर लंबे सेतु के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पुल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि ( ₹ 1618.55 लाख ) के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत ...
Continue Reading
