बहु-प्रतीक्षित ऐक्शन थ्रिलर ‘विक्रम वेधा’ के साथ मोबिल ने साझेदारी की । देहरादून, सितम्बर, 2022 - भारत में इंजन ऑयल के प्रमुख ब्रांड, मोबिल ने बहु-प्रतीक्षित ऐक्शन थ्रिलर ‘विक्रम वेधा’ के साथ साझेदारी की है। विक्रम वेधा 30 सितम्बर को दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में रिलीज़ होने जा रही है। ऋतिक रौशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे के अभिनय से सजी इस बहु-प्रतीक्षित फिल्म के साथ जुड़कर, मोबिल इंसानों की प्रगति को बढ़ावा देने, उनमें आत्मविश्वास पैदा करने और ग्राहकों को उनकी असली क्षमता पहचानने की अपनी ब्रांड वैल्यू पर जोर देना चाहता है। विक्रम वेधा एक ऐक्शन-थ्रिलर है जिसके लेखक और डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री हैं। विक्रम वेधा की कहानी कई रोमांचक ट्विस्ट और टर्न्स से भरी है क्योंकि इसमें एक कड़क पुलिस ऑफिसर विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रौशन) का पता लगाने और उसका पीछा करन...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर विशेष निगरानी बनाये रखने तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है। देहरादून रोड ऋषिकेश में अवस्थित मन्नत डायग्नोसिस सेंटर की लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि वहां पर डॉ यू एस खरोला, जो राजकीय चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट हैं, के द्वारा सरकारी समय में क्लीनिक संचालित किया जाता है तथा सरकारी चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को अपने निजी चिकित्सालय में भेजा जाता है तथा निजी चिकित्सालय के माध्यम से इलाज किया जाता है, साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत भी लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को विशेष निगरानी बनाए रखते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशा के अनुपालन में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा त्वरित कार्यवा...
Continue Readingजनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना पैठाणी क्षेत्राअंर्गत 03 महिलाएं अचानक घर से लापता हो गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी महिलाओं का कोई पता नहीं चला। थानाध्यक्ष पैठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग तिथियों पर तीनांे महिलाओं के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। थाना अध्यक्ष पैठाणी ने कहा कि सौठी निवासी पट्टी ढाईज्यूली तहसील चाकीसैंण अंजू देवी पुत्री मदन सिंह, उम्र 27 वर्ष, 10 अगस्त,2022 को घर से घास लेने के बहाने निकली थी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा अभी तक घर वापस नहीं लौटी। जिसका हुलिया कद 4 फिट 10 इंच, रंग सांवला है। वहीं 04 सितम्बर, 2022 को गडोली निवासी अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी पत्नी दिलबर सिंह, उम्र 22 वर्ष अचानक घर से कहीं लापता हो गई थी। जिसका कद 4 फिट 06 इंच, रंग गोरा, पहनावा नीला कुर्ता, सफेद पजामा व सैडल पहनी थी। जबकि 23 सि...
Continue Readingआजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 03 अक्टूबर, 2022 को शारदा स्नान घाट श्रीनगर गढ़वाल में योग कार्यक्रम तथा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने योगा व स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होेंने कार्यक्रम में मुख्य समन्वयक परियोजना प्रबंधक स्वजल पौड़ी को नामित किया है। जिलाधिकारी ने श्रीनगर शारदा स्नान घाट में योगा कार्यक्रम के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, परियोजना प्रबन्धक स्वजल, जिला क्रिड़ा अधिकारी को प्रातः 08 बजे ये योग प्रारंभ करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर संपूर्ण व्यवस्था पूर्व में ही व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में 20 से 25 बालिकाओं को प्रतिभाग करवाना सुनिश्चित करें। ...
Continue Readingपौड़ी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक 30 सितम्बर, 2022 को गढ़वाल सांसद की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण संजीव कुमार रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में दिशा की बैठक बीते 24 सितम्बर को आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक को स्थगित किया गया था। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर की तिथि निर्धारित कर विकास भवन सभागार में समय 11ः00 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।
Continue Reading
