Slider

नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र में 5 रिजॉर्ट को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है। गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्कूटनी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में यह ये निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार के खामी पाई जाती है तो उस...

Continue Reading
Slider

आरोग्य मंथन-2022 में शामिल हुये स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत

आरोग्य मंथन-2022 में शामिल हुये स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित किया गया कार्यक्रम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य क्लेम एक्सचेंज सहित कई योजनाएं की लांच देहरादून/दिल्ली, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में दो दिवसीय आरोग्य मंथन-2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य क्लेम एक्सचेंज, नेशनल ई-रुपी पोर्टल सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने भी प्रतिभाग किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि आयुष्...

Continue Reading
Slider

सर्च ऑपरेशन करने के लगातार दिशा- निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान द्वारा 23 सितंबर 2022  की दोपहर को थाना लक्ष्मणझूला में उपस्थित होकर गंगा भोगपुर वनतरा रिसॉर्ट की घटना तथा इस संबंध में पुलिस तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल पर मौके पर जाकर अंकिता के सर्चिंग ऑपरेशन का स्वयं नेतृत्व करते हुए  एसडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य सहयोगी विभागों को तेजी से सर्च ऑपरेशन करने के लगातार दिशा- निर्देश देते रहे।  इस दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता के अभिभावकों से भी मिले तथा उनको उक्त घटना के संबंध में हरसंभव सहयोग तथा घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता से जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Continue Reading
Slider

अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित हो गई है। अंकिता भंडारी की हत्या मामले को देखते हुए गढ़वाल सांसद ने बैठक को स्थगित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विकास भवन सभागार में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, समस्त ब्लाक प्रमुख व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन रखकर अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गढ़वाल सांसद ने कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट गांव की बेटी अंकिता की दर्दनाक घटना घटित हुई है, जिससे पूरा उत्तराखंड स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि पौड़ी की बेटी की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए सरकार ने तत्परता के साथ कदम उठाए हैं। कहा कि जांच के लिए एसआईटी के गठन के साथ ही अन्य जरुरी कदम भी सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा मामले में राज...

Continue Reading
Slider

सड़कों को यथाशीघ्र गड्डामुक्त बनाए जाने की कार्यवाही

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कैम्प कार्यालय में जनपद की सड़कों को लेकर फेसबुक पेज एवं ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई 15 शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने फेसबुक पेज एवं ई-मेल पर प्राप्त हुई शिकायतों की क्रमवार समीक्षा करते हुए समय सीमा निर्धारण कर सम्बन्धित अधिकारियों को शकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही कुछ सड़कों पर 2-3 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा 30 सितम्बर से पूर्व सभी सड़कों के सुधारीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने- अपने कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित सड़कों को यथाशीघ्र गड्डामुक्त बनाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। देहरादून की सडकों को पैचलेस बनाने हेतु एवं सड़कों के बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन के तहत एक पोर्ट...

Continue Reading