Slider

चिकित्सा गतिविधियों का निरीक्षण

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने ग्राम पंचायत निसणी का दौरा करते हुए वहां पर क्रॉप कटिंग(फसल उत्पादन) का आंकलन किया गया। साथ ही इंटर कॉलेज में पठन-पाठन तथा राजकीय एैलोपैथिक चिकित्सालय में की जाने वाली चिकित्सा गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग के तहत मंडुवे की फसल का औंसत उत्पादन का आंकलन किया। इस दौरान 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कुल 12.750 किग्रा मंडुवे का उत्पादन हुआ। इस आधार पर बाली सहित प्रति हेक्टेयर 38 कुन्तल का औसत उत्पादन निकला। मंडुवे के सुख जाने के बाद लगभग 16 दिन बाद पुनः माप ली जायेगी, जिसमें वास्तविक औसत उत्पादन का मालूम हो जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी हाथ में दरांती लेकर फसल कटान में हाथ आजमाया तथा फसल कटान में सहयोग किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने लीलावती राजकीय इंटर कॉलेज निसणी में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन का अवलोकन ...

Continue Reading
Slider

जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक

देहरादून जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज पैक्स कम्प्यूट्राइजेशन के लिए गठित जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश में सभी सहकारी समितियों को कम्प्यूट्रीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कम्प्यूट्रीकृत की गई समितियों की जानकारी मांगने पर अवगत कराया गया कि 39 में से 22 समितियां कम्प्यूट्रीकृत हो गई है तथा 17 समितियों में से 12 समितियों पर कम्प्यूट्रीकृत कार्यवाही गतिमान है। तथा शेष 5 पर तकनीकि समस्या उत्पन्न होने के कारण समय लग रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष सभी समितियों को अगली बैठक से पूर्व कम्प्यूट्रीकृत करते हुए कृत कार्यवाह...

Continue Reading
Slider

अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में संबंधित कॉन्टैªक्टर्स तथा जल संस्थान व पेयजल निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य कर रहे कॉन्टैªक्टर्स द्वारा अपने विभिन्न बिन्दुओं को साझा किया गया तथा जिलाधिकारी द्वारा उस पर उचित संज्ञान लेते हुए उनका निराकरण सुझाया गया। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम तथा जल संस्थान को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे कॉन्टैªक्टर्स व अन्य सभी संबंधित पक्षों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित करें, ताकि मिशन की कार्यप्रणाली और विभिन्न पक्षों के मन में आ रही जिज्ञासाओं का समाधान हो सके तथा जल जीवन मिशन के गतिमान कार्यों को यथोचित गति मिल सके। उन्होंने पेयजल निगम व जल संस्थान के ...

Continue Reading
Slider

10.70 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

विधानसभा अध्यक्ष ने 205 लाभार्थियों को 10.70 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार शुरू करने की अपील की प्रेस विज्ञप्ति कोटद्वार 21 सितंबर| कोटद्वार में आज पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 205 ऋण पात्रों को 10 करोड़ 70 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए| विधानसभा अध्यक्ष ने लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार शुरू करने की अपील की। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बैंकों से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सीताबपुर, देवी रोड स्थित एक होटल में ऋण स्वीकृति पत्र वितरण एवं ग्राहक संपर्क समारोह...

Continue Reading
Slider

राज्य के उपभोगताओं को सस्ती दर पर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में किसाऊ बांध बहुद्देशीय परियोजना पर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने परियोजना के संबंध में अपने-अपने राज्य का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि परियोजना डीपीआर की लागत बढ़ने की दशा में विद्युत घटक लागत को स्थिर रखा जाए अथवा बढ़ी हुई विद्युत घटक लागत को अन्य चार लाभार्थी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली द्वारा वहन किया जाए। ताकि राज्य के उपभोगताओं को सस्ती दर पर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ...

Continue Reading