Slider

डेंगू रोकथाम को सीएमओ को दिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

टीबी उन्मूलन अभियान की हर सप्ताह होगी समीक्षाः डॉ0 धन सिंह रावत कहा, नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के उपचार में बने भागीदार डेंगू रोकथाम को सीएमओ को दिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश देहरादून, 21 सितम्बर 2022 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू की रोकथाम के लिये विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि माह अक्टूबर तक का समय डेंगू संक्रमण के लिये काफी संवेदनशील है। जिसको देखते हुये प्रत्येक स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की नितांत आवश्यकता है। प्रधानमंत्री टीबी उन्मूलन अभियान के तहत प्रदेश में नि-क्षय मित्र बनाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान की हर सप्ताह समीक्षा की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र ...

Continue Reading
Slider

चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु ने बुधवार को सचिवालय में कमिश्नर गढ़वाल, सचिव पर्यटन और यूटीडीबी के साथ चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि 2 साल बाद फिर से शुरू हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए हमें अपने यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रोप वे प्रोजेक्ट और रेलवे प्रोजेक्ट पूर्ण हो जाने के बाद यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ेगी जिसके कारण आने वाले समय में हमें अपने यात्रा मार्गों में सभी प्रकार की सुविधाओं में काफी सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए एक डेडीकेटेड बारामासी सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता बताई। इसके लिए एक ऐसा सिस्टम विकसित करना होगा जो ऑफ सीजन में भी यात्रा मार्गों और धामों में लगातार सुधारीकरण का काम करता रहे। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश रजिस्ट्रेशन सेंटर को बड़े स्तर पर बनाए जाने ...

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, विशेष कार्याधिकारी पर्यटन विभाग श्री भाष्कर खुल्बे, सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे वर्चुअल माध्यम से सचिव संस्कृति भारत सरकार श्री गोविन्द मोहन, संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री रोहित यादव, उप सचिव भारत सरकार श्री मंगेश घिल्डियाल भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। श्री केदारनाथ निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से वि...

Continue Reading
Slider

दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दि इण्डियन पब्लिक स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा दि इण्डियन पब्लिक स्कूल श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय शिक्षा में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय विरासत है, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता है, अच्छी शिक्षा से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, संपूर्ण उत्तराखंड में इसे आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान...

Continue Reading
Slider

सड़कों को कार्य पूर्ण होते ही समतल करते हुए पूर्व अवस्था में लाने के निर्देश

देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में की गई कार्यवाही की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार में व्यापारियों से वार्ता की तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पल्टन बाजार में शेष कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि दीपावली से पूर्व सड़क को ठीक किया जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों से जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो साथ ही निर्देश दिए कि कार्य हेतु खोदी गई सड़कों को कार्य पूर्ण होते ही समतल करते हुए पूर्व अवस्था में लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्याम सिंह राणा, सहायक महाप्रबंधक वाॅटर वकर्स, कृष्णा चमोला, यूपीस...

Continue Reading