छात्र-छात्रों के खाते में जायेगी ड्रेस, बैग व जूते की धनराशि शिक्षा मंत्री ने दिये विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश कहा, पाठ्य पुस्तकों का समय पर हो प्रकाशन, गुणवत्ता का रखें ध्यान देहरादून, 19 सितम्बर 2022 सूबे के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् कक्षा-1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा ड्रेस, जूते और स्कूल बैग क्रय हेतु धनराशि डीबीडी के माध्यम से सीधे खातों में दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही अधिकारियों को अगले सत्र के लिये पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन समय पर कराने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् कक्षा-01 से...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का उद्देश्य आमजन को समस्याओं को दूर करना है। यदि निर्धारित समय के अंदर आम नागरिकों की वास्तविक शिकायतों को दूर नहीं किया जा सके तो इतने बड़े सिस्टम का क्या फायदा। उन्होंने कहा कि जो इस सिस्टम से जुड़ा है प्रतिदिन पोर्टल या अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए कार्य करेंगे तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हो जाता, शिकायत को निस्तारित नहीं माना जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि L3 लेवल में विभागाध्यक्ष को शामिल नहीं किया गया है, वे विभाग विभागाध्यक्ष को इसमें जरूर शामिल कर लें, साथ ही जहां L1 से L4 तक लेवल में कहीं भी कोई परिवर्तन करने...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाध से दूरभाष पर बात कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।
Continue Readingवीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर द्वारा स्वीत गांव में ADIT-6 के अंतर्गत भरतीय रेलवे के कार्मिको हेतु मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे संस्थान के चिकित्सकों द्वारा रेलवे के 52 कर्मी का उपचार किया गया। रेलवे कर्मियों के उपचार में 4 डॉक्टरों की टीम तैनात रही जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन तथा दो सामान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी रेलवे कर्मियों को अस्पताल के सौजन्य से निशुल्क दवाइयां वितरित की गई तथा स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श दिया गया। इस दौरान चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. रविंद्र सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।
Continue Readingप्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर रामनगर-कोटद्वार कण्डी मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के स्तर पर कार्रवाई करने एवं सडक मार्ग में आवागमन यथावत रखने का अनुरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र शाह ने कहा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि रामनगर-कोटद्वार कण्डी सड़क दोनों मण्डलों क्रमशः कुमाऊं मण्डल एवं गढ़वाल मण्डल को जोड़ने वाली लाईफ लाईन कहलाती है, जिसका निर्माण दोनों मण्डलों की जनता के हित में नितांत आवश्यक है। रामनगर-कोटद्वार कण्डी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग दोनों मण्डलों की जनता द्वारा कई वर्षों से की जा रही है तथा इसके लिए दोनों मण्डलों की जनता द्वारा कई आन्दोलन भी चलाये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से न केवल देहरादून वाया कोटद्वार से रामनगर तक लगभग 10...
Continue Reading
