सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का शिलान्यास किया धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बनेगा 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया। भारत-नेपाल के बीच आवागमन होगा सुगम, आपसी संबंध होंगे और मजबूत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेतु बहुत ही महत्व का सेतु(पुल) है। इस सेतु के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापार बढ़ेगा तथा रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सेतु एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कार्यदाय...
Continue ReadingCategory: Slider
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में किया प्रतिभाग - एक यूनिट ब्लड तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता जब, इसलिए रक्तदान करें और अन्य को भी करें प्रेरित: त्रिवेंद्र देहरादून: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भाजपा जिला ऋषिकेश में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में भारतीय जानता युवा मोर्चा द्वारा जॉली ग्रांट में हिमालयन अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि करोना काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारी संख्या में रक्तदान किया गया। उन्होंने कहा की सबको रक्तदान के लिए आगे आना चाहिये,...
Continue Readingपौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील दिवस का आयोजन आगामी 20 सितम्बर, 2022 को तहसील सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने समस्त अधिकारियों को तहसील दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों के आयोजनों से आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण हो सकेगा। जिससे लोगों को समय से उसका लाभ मिल सकेगा।
Continue Readingउत्तराखंड और जर्मनी के बीच ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारियों को साझा करने के लिए शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ जर्मनी दौरे पर रवाना हुए। बता दें कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल विभागीय अधिकारियों के साथ अध्ययन यात्रा (स्टडी टूर) पर रवाना हुए है। यह स्टडी टूर के जरिए जर्मनी में अपशिष्ट प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड व गंगा नदी और जर्मनी के अपशिष्ट प्रबंधन पर अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। जिसके प्रत्याशित परिणाम निकल कर आएंगे। इस अध्ययन दल पर होने वाले समस्त व्यय को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने वाली कंपनी जीआईजेड द्वारा वहन किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी के साथ अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर निदेशक...
Continue Readingपौड़ी जिले के 62 हजार नौनिहाल पीयेंगे पोलियो खुराक स्वास्थ्य मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया पोलियो अभियान का शुभारम्भ जनपद में 800 पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई जायेगी दवा एसएनआईडी के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों को मिलेगी अतिरिक्त खुराक देहरादून, राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्वास्थ्य ंमंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से पौड़ी जनपद में प्लस पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 0-5 आयु वर्ग के 62506 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जायेगी। जनपदभर में 800 पोलियो बूथ लगाये गये हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रह पाये। स्वास्थ्य मंत्री ने इस विशेष अभियान की सफलता के लिये सभी लोगों से सहयोग की अपील की, साथ ही उन्होंने आशा कार्यकत्रियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुभकामनाएं भी दी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिक...
Continue Reading
