एनसीसी कैडेट व स्वयं सहायता समूह ने निकाली स्वच्छता जन जागरूक रैली जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे के दिशा- निर्देशन पर नगर पालिका पौड़ी द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज पौड़ी नगर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी कैडेट व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितंबर 2022 से प्रारंभ हुआ था तथा 02 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाया जायेगा। स्वच्छता जन जागरूकता रैली एजेंसी चौक से होते हुए बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार व एजेंसी चौक में समापन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने ...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन पर यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लक्ष्मणझूला व जिला सहकारी बैंक स्वर्गाश्रम में ऋण वितरण शिविरों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लक्ष्मणझूला में 05 समूहों तथा जिला सहकारी बैंक स्वर्गाश्रम में 04 समूहों को सीसीएल स्वीकृत कर एक-एक लाख रूपये की धनराशि वितरित की गयी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लक्ष्मणझूला व जिला सहकारी बैंक स्वर्गाश्रम में आयोजित ऋण शिवर में परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय ने समूहों को सीसीएल का लाभ लेकर स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने समूहों की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि योजना का अधिक से अधिक लाभ लेकर स्वरोजगार को बढ़ावा दें। जिससे स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं से ला...
Continue Readingसड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह व परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त सघन चेकिंग अभियान श्रीनगर मुख्य मार्ग व श्रीनगर पौड़ी मार्ग पर चलाया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान कुल 21 वाहनों पर एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर के मुख्य मार्ग तथा श्रीनगर पौड़ी मार्ग पर परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट 03, सीट बेल्ट 03, बिना बीमा वाहन संचालन 03, बिना लाइसेंस 05, क्षमता से अधिक यात्री 01, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र 03, बिना परमिट 02 व अन्य मामलों में 01 चालान किये गए। उन्होंने वाहन चालकों की काउंसलिंग करते हुए निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताय...
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में जनपद पौड़ी में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत सिरतौली में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सांसद आदर्श ग्राम योजना के कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्व में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिस विभाग के जो भी कार्य अभी तक अपूर्ण है अथवा जिनकी वित्तीय अथवा भौतिक प्रगति अभी तक और शेष हैं उनको शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम सिरतोली के निवासियों की जन समस्याओं को भी सुना तथा लोगों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित उठाए गए बिंदुओं और दिए गए प्रस्तावों को भी कार्य योजना में शामिल करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत की महिला स्वयं सहायता समूह को कौशल और स्वरोजगार...
Continue Readingराजकीय पाॅलीटेक्निक पौड़ी में प्रवेश 19 सितंबर 2022 से प्रारंभ होकर 30 सितंबर 2022 तक सम्पन्न होंगे। संस्थान में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष में 51 सीटें रिक्त हैं जिसके लिए आवेदन हेतु किसी भी विषय में 10th पास पात्र होंगे तथा द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु 12 सीटें रिक्त हैं, जिसके लिए 12th पास होना अनिवार्य है। संस्थान से विगत वर्षों में पास हुए छात्रों को 100% रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
Continue Reading
