सीएमु पुष्कर सिंह धामी ने युवाओ से किया संवाद सैकड़ों युवाओं से किया संवाद, प्रश्नों के दिये जवाब पीएम नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा नवभारत का निर्माण:सीएम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के बहुत ही सहेजता एवं सरलता से जवाब दिए। युवा संवाद कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम ...
Continue ReadingCategory: Slider
पौड़ी जिले के 62 हजार नौनिहाल पीयेंगे पोलियो खुराक स्वास्थ्य मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया पोलियो अभियान का शुभारम्भ जनपद में 800 पोलियो बूथों पर बच्चों को पिलाई जायेगी दवा एसएनआईडी के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों को मिलेगी अतिरिक्त खुराक देहरादून, राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्वास्थ्य ंमंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से पौड़ी जनपद में प्लस पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 0-5 आयु वर्ग के 62506 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जायेगी। जनपदभर में 800 पोलियो बूथ लगाये गये हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रह पाये। स्वास्थ्य मंत्री ने इस विशेष अभियान की सफलता के लिये सभी लोगों से सहयोग की अपील की, साथ ही उन्होंने आशा कार्यकत्रियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुभकामनाएं भी दी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं ...
Continue Readingयुवाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत है स्वामी विवेकानंद का जीवन: डॉ0 धन सिंह रावत स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शों पर हुआ एकल नाट्य मंचन देहरादून, दून विश्वविद्यालय स्थित नित्यानन्द शोध संस्थान के सभागार में आज दिनांक17 सितम्बर को सायं 05 बजे मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर योद्धा सन्यासी स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन आदर्शो और प्रेरक प्रसंगों पर आधारित एकल नाट्य मंचन की प्रस्तुति राष्ट्रीय कलाकार दामोदर प्रकाश रामदासी जी द्वारा दी गयी। अपने एकल नाट्य मंचन के माध्यम से रामदासी द्वारा विवेकानंद जी के जीवन आदर्शों पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं से प्रेरणापरक संवाद और तादात्म्य स्थापित किया गया और राष्ट्र निर्माण के लिए एक योद्धा की तरह स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलते हुए अपनी भूमिका निभाने के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया गया। न...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया सगन्ध कृषकों का सम्मान। सगन्ध पौधों की खेती किसानों की आय दुगनी करने में होगी मददगार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सगन्ध कृषिकरण से जुड़े किसानों सम्मानित कर सगन्ध पौधों का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सगन्ध पौघों की खेती से जुड़े किसान देश विदेश में फूलों की खुशबू ही नहीं बल्कि प्रदेश की पहचान भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक जलवायु सगन्ध पौधों के उत्पादन के अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सगन्ध पौधों की खेती किसानों की आय दुगनी करने में भी मददगार हो सकता है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा ऋृण एवं अनुदान की व्यवस्था की गई है। हमारे पारम्परिक उत्पाद आजीविका का आधार बने, इस दिशा में भी पहल की जा रही है। एप्पल एव...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक दास मानसिकता एवं गुलामी के प्रतीकों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। उत्तराखण्ड के प्रति उनका लगाव सर्वविदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेज...
Continue Reading
