Slider

टीकाकरण में बच्चों के छूटने की संभावना रहती है, पर विशेष फोकस करने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार पल्स पोलियो अभियान और मिजल्स- रूबेला अभियान की जनपदीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से अगामी 18 सितम्बर को पल्स पोलियो अभियान की बूथ एक्टिविटी तथा 19 से 24 सितम्बर 2022 तक डोर-टू-डोर अभियान की तैयारियों की विभिन्न क्षेत्रवार प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जानकारी ली गयी। विभिन्न क्षेत्रीय प्रभारियों को विभिन्न प्रकार के संसाधनों की आवश्यकता तथा अभियान को सफल बनाने के लिए किसी भी तरह की यदि कोई बाधा हो तो उसकी जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने 18 सितम्बर, 2022 को बूथ डे एक्टिविटी पर अधिकाधिक बच्चों का प्रतिभाग करवाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने, तत्पश्चात डोर-टू-डोर हाउस एक्टिविटी के दौरान ऐसे क्षेत्रों जहां पर पूर्व के अनुभव के आधार पर टीकाकरण में बच्चों के छूटने की...

Continue Reading
Slider

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रो ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती दी

देहरादून समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय शहीद भगत सिंह कॉलोनी देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी के जन्म दिन के शुभ अवसर पर आज प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री चन्दन राम दास ने विद्यालय के बच्चों को फल, मिष्ठान इत्यादि वितरण किया। इस अवसर पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रो ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। जबकि ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी रोड सुरक्षा और डेंगू से कैसे बचे नुक्कड नाटक की प्रस्तुती दी। इस मौके पर माननीय मंत्री ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा विद्यालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर प्रसंता जाहिर की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के औजस्वी, युवा, कर्मठ, मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को वे आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्यनरत गरीब छात्रों के...

Continue Reading
Slider

जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में टी0बी0 उन्मूलन तथा वैक्टर जनित रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत डेंगू-मलेरिया रोकथाम की जनपद स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी। टी0बी0 उन्मूलन   अभियान की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलीमिनेट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतर प्लान बनाने, कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राइवेट अस्पताल और चिकित्सकों की भागीदारी बढ़ाने, जांच का दायरा बढ़ाते हुए उसके सैम्पलिंग और परिणामों का बेहतर डौक्यूमेन्टेशन करने, उसी अनुरूप उपचार करने और टी0बी0 उन्मूलन की कार्यवाही की नियमित फीडबैक और उसी अनुरूप सुधार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने  निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों से टी0बी0 के मरीजों के उपचार से संबंधित जितने भी मामले पाये गये और उनका किस तरह उपचार हुआ तथा क्या परिणाम निकले इसका क्ष...

Continue Reading
Slider

समूह ‘ग’ की परीक्षाओं के लिये उत्तराखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग तैयारियों में जुटा

सरकार द्वारा सौंपी गई समूह 'ग' की परीक्षाओं के लिये उत्तराखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग तैयारियों में जुटा अगले माह अक्तूबर में रिक्तियों का विज्ञापन प्रस्तावित राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंपी गई विभिन्न समूह 'ग' की परीक्षाओं का आयोजन पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जल्द से जल्द कराने के लिए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं। डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आयोग को उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के सापेक्ष पहले चरण में चयन प्रक्रिया  प्रारम्भ करते हुए पुलिस आरक्षी, राजस्व उप निरीक्षक / लेखपाल, वन आरक्षी एवं सहायक लेखाकार / लेखा परीक्षक आदि विभिन्न पदों के लिये विस्तृत रिक्ति विज्ञापन माह अक्टूबर 2022 में साप्ताहिक आधार पर जारी किया जाना प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं का आयोजन माह दिसम्बर 2022,  जनवरी फरवरी तथा मार्च, 2023...

Continue Reading
Slider

‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा 'संकल्प दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया। अब दे...

Continue Reading