मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरुल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जंगलों की आग का मुख्य कारण पिरूल है, जिसके कारण हर साल अनमोल वन संपत्ति का नुकसान हो रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि पिरुल के निस्तारण के बाद जंगलों की आग की संभावनाओं को कम किया जाने में मदद मिलेगी साथ ही इससे क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को पिरुल के विभिन्न क्षेत्रों में कमर्शियल प्रयोग की संभावनाओं को तलाशे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पिरुल के प्रयोगों की अन्य संभावनाओं को तलाशे जाने हेतु एक्सपर्ट्स या किसी इंस्टीट्यूशन को लगाए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिरुल के ब्रिकेट कोयले के सब्सिट्यूट के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए पिरूल से बड़े स्तर ...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पर्यावरण समिति की जिला/राज्य पर्यावरणीय योजना परामर्शी कार्यशाला/बैठक ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद देहरादून की पर्यावरण योजना ड्राफ्ट के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिलाधिकारी को जनपद हेतु बनाई गई अपशिष्ट प्रबन्धन कार्ययोजना की जानकारी दी गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रबंधन हेतु यूएलबीवार प्लान बनाने के निर्देश दिए साथ ही किस यूएलबी में क्या कार्य किया जा रहा है इसकी पूर्ण जानकारी/सूचना हो उसके उपरान्त ही अपशिष्ट प्रबंधन का जिला प्लान बनाया जाए जिससे किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन की ठोस कार्य योजना बनाने पर जोर दिया तथा सुझाव भी लिए गए। बैठक में जनपद में उत्सर्जित तुरंत अपघटनशील जैव अपशिष्ट (आरबीडब्लू) जैव अपघटश...
Continue Readingकलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से विभागवार विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं की वित्तीय और भौतिक प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए पूर्ण किये गये कार्यों के फोटोग्राफ सहित निर्धारित प्रारूप पर विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने ऐसे विभागों जिनका आज की बैठक में कार्यों की प्रगति संबंधित समुचित विवरण प्राप्त नही हुआ था, अनिवार्य रूप से अगामी 20 सितम्बर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा जिनका भुगतान देना शेष है उनका शीघ्रता से भुगतान करें। सड़क निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की स्थिती में लोक निर्माण व...
Continue Readingजिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, पौडी राम सलोने ने बताया कि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पौड़ी के तत्वाधान में विकासखण्ड रिखणीखाल सभागार में सतत् विकास लक्ष्य की कार्ययोजना, डाटा ईकोसिस्टम तथा अनुश्रवण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं सदस्य जिला योजना कु0 शालिनी बलोदी ने की । सतत् विकास लक्ष्य के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपर संख्याधिकारी, रणजीत सिंह व राजेंद्र कुमार द्वारा 17 सतत् विकास लक्ष्यों, उनके 169 लक्ष्यों की अवधारणा एवं प्रक्रिया तथा 2030 तक SDG's विजन को हासिल करने हेतु 7 वर्षीय स्ट्रेटजी 3 वर्षीय एनुअल एक्शन प्लान एवं उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना, क्षेत्र पंचायत विकास योजना तथा जिला पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य स्तर पर CPPGG...
Continue Readingकहा, जर्जर विद्यालयी भवनों का होगा ध्वस्तीकरण देहरादून, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने चम्पावत जनपद के पाटी ब्लॉक के राजकीय विद्यालय की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुये विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये। उन्होंने प्रदेशभर में जर्जर हो चुके विद्यालयी भवनों का जनपदवार सर्वे करा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके। बुधवार को चम्पावत जिले की पाटी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की दुःखद मृत्यु हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 रावत ने सचिव शिक्षा रविनाथ रमन को भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में जीर्ण-शीर्ण विद्यालयी भ...
Continue Reading
