जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में खैरासैंण स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गयी। आयोजित बैठक में पूर्व में हुई बैठकों की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रबंधन समिति से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाअधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का शुभांरभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय से संबंधित अवशेष कार्यों को पूर्ण करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विद्युत, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा दीवार आदि के निस्तारण के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु जो कार्य हो सकते हैं किये जायें। उन्होंने प्राचार्य को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास...
Continue ReadingCategory: Slider
आरटीओ पौड़ी अनीता चंद ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान, तंबाकू मुक्त वाहन जागरुकता कार्यक्रम एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में विंदेश्वर टैक्सी यूनियन चौबट्टाखाल में परिवहन विभाग के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वाहन चालकों के मध्य सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर चालान परीक्षण व नियमों से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा भी करवाई गयी। परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ व प्राविधिक निरीक्षक आनन्द वर्धन के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देने के साथ ही वाहनों पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के स्टीकर भी लगाए गए। आयोजित कार्यशाला में सड़क सुरक्षा नियमों संबंधी परीक्षा कराई गई जिसमें यूनियन के वाहन चालकों ने प्रतिभाग किया। जिनका उत्साहवर्धन करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। वाहन चालकों ...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को स्वयं चखकर गुणवत्ता परखी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम : सीएम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ माहौल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ...
Continue Readingवृहद स्तर पर आयोजित होगा ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ प्रदेशभर में 17 सितम्बर से शुरू होगा पंजीकरण एवं रक्तदान कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों एवं सीएमओ को दिये आवश्यक निर्देश देहरादून, सूबे में मरीजों को जरूर पड़ने पर आसानी ब्ल्ड मिल सके, इसके लिये आगामी 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान के लिये आम लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को जनपद स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। जिसमें सभी जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्साधिकारियों ने वर्चुअल माध्...
Continue Readingटेलीमेडिसिन प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश में टेलीमेडिसिन पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के साथ आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टेलीमेडिसिन प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए उपलब्ध चिकित्सकों द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को भी उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसके लिए टेलीमेडिसिन के लिए एक सिस्टम विकसित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि सबसे पहले इसके लिए एक विश्व स्तरीय टेक्निकल एक्सपर्ट्स को लगाया जाए। यह टेक्निकल एक्सपर्ट्स इस क्षेत्र में विश्व की बेस्ट तकनीक को लाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में शी...
Continue Reading
