देहरादून बाल विकास परियोजना रायपुर के तहत नत्थनपुर के मिलन केंद्र में पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डोईवाला ब्लॉक के विधायक श्री बृज भूषण गैरोला जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारभ किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा क्षेत्र की हर गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल या चिकित्सा केन्द्र पर हो इसके लिए क्षेत्र के लोगों को प्रेरित कर, घरों में पेड़ और साग-सब्जियां लगाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया गया। सीडीपीओ रायपुर श्रीमती मंजेश्वरी रावत द्वारा कार्यक्रम के तहत जानकारी दी गयी कि इस कार्यक्रम की सफलता में जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं स्थानीय नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी आवश्यक है, जिससे इस कार्यक्रम के उदेश्य को पूर्ण किया जा सके, जिस हेतु आज के कार्यक्रम में विधायक महोदय, पार्षद और जिला पंचायत अध्यक्ष को बुलाया गया, ता...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल ने अवगत कराया है कि आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर आधार लिंक का कार्य प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त कार्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की गई। बैठक में वोटर कार्ड से आधार को लिंक करने की कार्य में तेजी से प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त भी आधार लिंक के कार्य में अपेक्षित प्रगति (तहसील चकराता को छोड़कर नहीं लाई जा सकी है, जो कि राष्ट्रीय कार्य में बीएलओ द्वारा लापरवाही प्रतीत होती है। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी) समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (समस्त तहसीलदार) जनपद देहरादून को निर्देशित किया है कि उक्त के सापेक्ष जिन बीएलओ द्वारा अतिथि तक घर-घर जाकर आधार लिंक का कार्य प्रारम्भ नह...
Continue Readingजो गैरसैण की बात करेगा, वो उत्तराखंड पर राज करेगा गैरसैण, यानी पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, उत्तराखंड राज्य आंदोलन और उस संघर्ष में प्राणों का उत्सर्ग करने वाले बलिदानियों का वह सपना जिसके लिए एक अपूर्व लड़ाई लड़ी गई। वह स्थान जिसका नाम आते ही एक पृथक और सुचितायुक्त प्रांत की परिकल्पना साकार होती है। सही मायनों में देखा जाए तो राज्य बनने के बाद गुजरे दो दशकों में गैरसैण नाम की सार्थकता के लिए जो प्रयास हुए वह और किसी ने नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए। उनके प्रयास वास्तव में इतिहास के पन्नों तक में भी स्वर्णिमता लिए हुए मिलेंगे। आज जब उत्तराखंड का हित चाहने वाला यह नेता गैरसैण पहुचा तो वहां लोगों ने जिस उत्साह और गदगद भाव से उनका स्वागत किया उसके मायने और महत्व दोनों अन्य सभी से जुदा हैं। गैरसैण को पहचान बनाने के साथ ही पहाड़ी प्रदेश का सपना स...
Continue Readingप्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात नई दिल्ली, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड में प्रादेशिक सेना की 127 और 130 पर्यावरण सेना और पूर्व सैनिकों के (ई०एस०एम०) के कल्याण के संबंध में विस्तार से अवगत कराया । मंत्री जोशी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की भूमिका उत्तराखंड में बेहद महत्वपूर्ण है और ये सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक देहरादून और पिथौरागढ स्थित प्रादेशिक सेना की 127 और 130 पर्यावरण सेना बल के माध्यम से सेवानिवृत्त के बाद राज्य में पर्यावरण संरक्षण के उत्थान में कार्यरत हैं। दोनो टास्क फोर्स की कंम्पनियां गढ़वाल और कुमांऊ में कार्यरत हैं एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे...
Continue Readingदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के सख्त रवैये के बाद लोक निर्माण विभाग ने मिशन मोड में निर्माण कार्य कर गति प्रदान की है। इसी क्रम में राजपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास ने आज शहर के विभिन्न स्थानों में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सड़कों को ठीक करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जनप्रतिनिधियों से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था से काम वापस लेकर लोक निर्माण विभाग को यह काम सौंप दिए थे। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के सुधारीकरण कार...
Continue Reading
