देहरादून, डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नगर निगम बोर्ड बैठक सभागार में माननीय मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में जनपद की विभिन्न हासिंग सोसायटी के सदस्यों एवं पार्षदों के साथ बैठक आयेाजित की गई। बैंठक में डेंगू पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सुझाव के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डेंगू से निपटने एवं प्रभावी नियंत्रण विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके उपरान्त मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु वार्डवार नामित किये गए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मननीय मयेर नगर निगम सुनील उनियाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम हेतु सभी को सजग रहने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को आपसी सहयोग से कार्य करना है तथा इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। सभी अपने आसपास साफ सुथरा रखना है तथा कहीं भी लार्वा न पनपे इसके लिए घरों अथवा...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
श्रीनगर में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंकः डॉ. धन सिंह रावत कहा, ग्राम पंचायत स्वीत के गहड़ में नर्सिंग कॉलेज बनायेगी सरकार विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश देहरादून, 20 सितम्बर, 2023 राज्य सरकार श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंक की स्थापना की जायेगी। जहां पर ब्लड स्टोरेज के साथ-साथ ब्लड बैंक से संबंधी तकनीशियानों एवं चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इससे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, संयुक्त चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय पौड़ी आने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर आसानी से ब्लड उपलब्ध हो सकेगा। राज्य सरकार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से लगे ग्राम पंचायत स्वीत गहड़ में शीघ्र नर्सिंग कॉलेज की स्थापना करेंगी। इसके लिये ग्रामीणों द्वारा विभाग को पहले ही भूमि दान स्वरूप उपलब्ध करा दी गई है। ...
Continue Readingएसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया सभी मूलभूत पैथोलॉजीकल जाँचें जिसमें ब्लड, यूरीन, सीबीसी, ब्लड शुगर, किडनी, लीवर, कॉलेस्ट्रोल, थॉयरायड सहित लगभग 270 प्रकार की जाँचें निःशुल्क सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम-एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया। इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजीकल जाँचे...
Continue Readingमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने के लिए हाईड्रॉलिक वाहनों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जहां नए गौसदनों का निर्माण होना है उसके भूमि चिन्हांकन के कार्य सहित डीपीआर तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए। जिला योजना में भी गौसदनों के लिए बजट मद की व्यवस्था की जाए। इस अव...
Continue Readingप्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित राज्यपाल ने राजभवन में टीबी मुक्त पंचायत अभियान का किया श्रीगणेश स्वास्थ्य मंत्री बोले, 2024 में टीबी फ्री होगा उत्तराखंड राजभवन देहरादून 17 सितंबर, 2023 ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राजभवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोग उन्मूलन हेतु सर्वाधिक निःक्षय मित्र बनाने हेतु देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘टीबी मुक्त पंचायत अभियान’’ का भी शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत को टीबी से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सशक्...
Continue Reading
