Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा सूबे के 70 विधानसभा क्षेत्र व 4 राजकीय मेडिकल कालेजों में लगाये गये रक्तदान शिविर देहरादून, 17 सितंबर 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज से प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका विधिवत शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कालेज से किया। इसके साथ प्रदेश की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों एवं तीन अन्य राजकीय मेडिकल कालेजों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गये हैं जिनमें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तद...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

ओशो मेडिटेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया

शुभ योगा फैमिली, खरगौन, मध्यप्रदेश से सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर डॉ० पसबोला बने सर्टीफाइड "ओशो मेडिटेशन प्रैक्टिसनर" - "Osho Meditation Practitioner। देहरादून: शुभ योगा फैमिली, खरगौन, मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सात दिवसीय ओशो डायनेमिक मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड देहरादून से डॉ० डी० सी० पसबोला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 25-08-20023 से 01-09-2023 तक चली। जिसमें शुभ योगा फैमिली के Founder एवं CEO योग प्राणायाम एवं ध्यान एक्सपर्ट शुभम पाटीदार द्वारा ओशो मेडिटेशन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिनके द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से ओशो मेडिटेशन जैसे क्लिष्ट विषय को आसान बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से कई प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रश...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण

देहरादून, जनपद में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिला स्तरीय टीम एवं मजिस्ट्रेट को जनपद अवस्थित चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने महन्त इन्दिरेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक व पैथोलॉजी लैब, आरना पैथोलॉजी लैब, मेडिप्लस हॉस्पिटल, सिद्धीविनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की पहल पर लगे रक्तदान शिविर, 500 यूनिट से अधिक जमा

रक्तदान शिविरों में उमड़ रही भीड़, मानवता का परिचय: त्रिवेंद्र -ब्लड बेंकों में रक्त और प्लेटलेट्स का अभाव न हो इसके लिए हम डटे हैं: त्रिवेंद्र - अब तक 04 शिविरों में 500 से अधिक ब्लड यूनिट का हो चुका एकत्रीकरण देहरादून । पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डेंगू के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत किए गए आह्वान पर आज कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में इंस्टिट्यूट के बच्चों ने रक्तदान किया। कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एवं देवभूमि विकास संस्थान के तत्वावधान और सुभारती हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा ब्लड यूनिट को एकत्रिक किया गया । इंस्टिट्यूट के बच्चों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि जैसे-जैसे शिविर की संख्...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

सड़कों पर घुमने वाली गायों को चिन्हित कर गौसदनों में रखा जायेगा: सतपाल महाराज

विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य में निराश्रित पशुओं हेतु गोशाला शरणालय/कांजी हाउस की स्थापना व संचालन के सम्बन्ध में बैठक में प्रतिभाग किया। कैबिनेट सतपाल महाराज ने कहा कि गौवंश की रक्षा तथा निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं इन सुझावों पर अमल करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घुमने वाली गायों को चिन्हित कर गौसदनों में रखा जायेगा तथा जिन स्थानों पर गौशालाएं नहीं बनीं हैं उन स्थानों पर भी निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण युद्धस्तर पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा करना हमारे लिए सेवा का कार्य है इसके लिए हम सबको आगे बढ़कर प्रयास करने होंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमच...

Continue Reading