Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन,
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

Raath Samachar
September 17, 20230

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में लोगों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

सूबे के 70 विधानसभा क्षेत्र व 4 राजकीय मेडिकल कालेजों में लगाये गये रक्तदान शिविर

देहरादून, 17 सितंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज से प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका विधिवत शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कालेज से किया। इसके साथ प्रदेश की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों एवं तीन अन्य राजकीय मेडिकल कालेजों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गये हैं जिनमें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

राजकीय दून मेडिकल कालेज में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रदेशभर में 74 जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान आगामी दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाएं, एनएसएस, रेडक्रास सोसाइटी, स्काउट-गाइड्स, रोवर-रेंजर्स के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में रक्तदान के लिए दो लाख लोगों के पंजीयन का लक्ष्य है।
इसके अलावा नेत्रदान,अंगदान,देहदान के लिये दस हजार लोग को शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अंगदान करने वालों के लिए सरकारी अस्पतालों में दधिचि वार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें विशेष कार्ड भी दिया जाएगा।

कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत आयुष्मान कार्ड व आभा आइडी पर भी विशेष फोकस है। प्रदेश में अब तक 58.65 लाख लोगों की आभा आइडी बनी है। हर नागरिक की आभा आइडी बनाई जाएगी। वहीं, 52 लाख आयुष्मान कार्ड बन गए हैं, 90 लाख बनाने हैं। प्रदेश में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी आधार पर गांवों को आयुष्मान ग्राम घोषित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले भी आयोजित किए जाएंगे। ग्राम स्तर पर गैर संचारी रोग सहित टीबी, एनीमिया आदि की भी जांच कराई जाएगी।

उन्होंने महापौर से सभी पार्षदों के साथ अभियान को लेकर बैठक करने को कहा ताकि वार्डवार अभियान की रणनीति तय की जा सके।

इस अवसर पर देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक राजपुर रोड़ खजान दास नेकहा कि रक्तदान करने के कई फायदे हैं एक ओर किसी जरूरतमंद की मदद हो जाती है वहीं दूसरी ओर शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस अवसर पर मेडिकल कालेज के कार्यों की भी सराहना की। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीत शाह ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिये ई- रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी और लोगों से रक्तदान में सहयोग करने को कहा।

इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय जैन, रेडक्रास सोसाइटी के महासचिव डा. एमएस अंसारी, महेंद्र भंडारी सहित मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

एसएचए ने आयुष्मान भव की सफलता का बनाया लक्ष्य

Next Post

प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर नि:क्षय मित्र सम्मानित

Related Articles

उत्तराखंड

शासन: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की बैठक

Slider

बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी

Slider

हर विकासखंड से तीन मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

Slider

दिल्ली से आते ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Slider

मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
  • 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत September 1, 2026
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर पर प्रतिबंध August 31, 2026
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar