Sliderउत्तराखंड

जन संवाद कार्यक्रम में सीएम के समक्ष उठी समस्याएं

पौड़ी में आयोजित ’मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ’जनसंवाद कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आमजन तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं जनता के बीच में परस्पर संवाद जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य सरकार सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मूल मंत्र के साथ आगे बड़ रही है। लोगों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कृषि विभाग एवं वन विभाग जंगली जानवरों से बचाव के संबंध में कई योजनाओं पर कार्य कर रहा हैं। खेतों की फेंसिंग, सोलर फेंसिंग से लेकर जंगलों में फलदार पौधे लगाने का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा खेती औषधि बागवानी के विकास हेतु दिए गए सुझाव पर कार्य किया जाएगा। उन्हो...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम को निर्देश दिये कि जन समस्याओं से सबंधित जो भी पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सबंधित विभागों को भेजकर उस पर कृत कार्यवाही की नियमित अपडेट लिया जाए। सभी जन समस्याओं एवं शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित मॉनेटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव श्री ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

केंद्रीय बजट से होगी महिलाओं की आर्थिक उन्नति: आशा नौटियाल

बालिका इंटर कॉलेज अगस्तमुनि में 'बजट पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया वर्ष 2023- 24 का बजट हर वर्ग का समावेशी बजट होने के साथ ही महिलाओं की आर्थिक उन्नति और सशक्तिकरण करने वाला साबित होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने यहां बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। केंद्र सरकार के वर्ष 2023 24 के लिए जारी किए गए बजट की खूबियों को जन जन तक पहुंचाने और महिलाओं को इस बजट की खूबियां बताने के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में अगस्त मुनि में बालिका इंटर कॉलेज में बजट पर चर्चा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल के इस बजट में महिलाओं को...

Continue Reading
उत्तराखंड

कुनाउ गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर

‘जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत कोठार के अंतर्गत कुनाउ गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का आम-जनमानस ने उठाया लाभ’’ ’’व्यापक पैमाने पर आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर संशोधन, स्वास्थ्य परीक्षण, पेंशन प्रकरण, किसान सम्मान निधि, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का कार्य पूर्ण किया गया।’’ ’’उपजिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा दी गयी निशुल्क सेवाएं’’ पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों के क्रम में तहसील यमकेश्वर के ग्राम पंचायत कोठार के अंतर्गत कुनाउ गांव में उपजिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम जनमानस द्वज्ञरा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत, पेंशन, आधार कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण परिवार रजिस्ट्रर संशोधन सहित अन्य ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस का आयोजन ग्रामीण विकास को इससे मिलेंगे नये आयाम- मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संपूर्ण विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अविष्कारों और अनुसंधानों के इस युग में वैज्ञानिक एवं तकनीकि विकास की चेतना ने सभी के जीवन को प्रभावित किया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने जय जवान, जय किसान के नारे के साथ जय विज्ञान जोड़ा वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान को जोड़कर एक नया आयाम दिया। शुक्रवार को यूकॉस्ट, परिसर, विज्ञान धाम, झाझरा में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांग्रेस -2023 के अन्तर्गत ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कांग्रेस’ का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में ग्रामीण विज...

Continue Reading