रूद्रप्रयाग के तत्लानागपुर के ग्राम पंचायत सारी गांव में भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को भूस्खलन से यहां एक मकान जमींदोज हो गया। अन्य मकानों में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों मकान छोड़कर अन्यत्र शरण ली हुई हैैै प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीण बीरेंद्र लाल, हरेंद्र कुमार और राकेश कुमार के संयुक्त मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया।
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
लैंडिंग के समय विमान का इंजन फेल खबर कानपुर से है। यहां एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक चेन्नई से कानपुर आ रहे विमान की लैंडिंग के समय हादसा हो गया था। लेकिन गनीमत रही कि सब कुछ सलामत है। लैंडिंग के बदा विमान असंतुलित होकर रनवे के किनारे चलता चला गया और लोहे की वस्तु से टकराया।
Continue Readingसचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग आज सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग की लपटें उठी। सुरक्षा कर्मियों ने पाया आग पर काबू पाया। घटना घटित हुई तो सचिवालय स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के कार्यालय के एसी में अचानक उठी आग की लपटें कार्यालय लगे एसी में लगी। इसका कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Continue Readingत्रिवेंद्र के दूरदर्शी विज़न के चलते ईठारना से लगा हुआ क्षेत्र दून घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में तेज़ी से हो रहा विकसित
त्रिवेंद्र के दूरदर्शी विज़न के चलते ईठारना से लगा हुआ क्षेत्र दून घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में तेज़ी से हो रहा विकसित निर्माणाधीन ईठारना इंटर कॉलेज का नया भवन जल्द ही दून घाटी के गौरव के रूप में जाना जायेगारू त्रिवेन्द्र देहरादूनरू महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत ईठारना के प्राचीन शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवों के देव महादेव से सबके मंगल की कामना की। विगत वर्षों त्रिवेंद्र सिंह रावत के दूरदर्शी विज़न के चलते यह क्षेत्र दून घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में तेज़ी से विकसित हो रहा है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में इस वर्ष हरेला महापर्व के दिन त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पीपल, बरगद, बाँस, अमरूद आदि के 5 हज़ार पौधे लगाये गये थे। पूर्व सीएम ने कहा कि आ...
Continue Readingसाल्वर गैंग का शिक्षक गिरफ्तार तीन साल से फरार चल रहे सॉल्वर गैंग के नकल माफिया शिक्षक जलाल पुर निवासी विजयबीर पुत्र खचेड़ू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र से धर दबोचा। उसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी और कनिष्क सहायक डाटा एंट्री आपरेटर की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 22 लोगों पर फर्जी अभ्यर्थियों के माध्यम से परीक्षा देने का मामला प्रकाश में आया था।
Continue Reading
