देहरादून, त्रिकोण सोसायटी, थ्रिल जोन, उत्तराखंड पर्यटन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, उत्तराखंड की ओर से सायनोटेक, दून मानसून 10K रन 2023 (तीसरा संस्करण) का आयोजन कर रहे हैं। यह दौड़ देहरादून में 9 जुलाई 2023, रविवार को सुबह 6 बजे होगी । इस संस्करण की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें है , जहां 800 से 1000 पुरुष और महिला प्रतिभागी इस संस्करण में दौड़ेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान सुश्री नेहा शर्मा, निदेशक त्रिकोण सोसायटी, ने कहा , "मुझे खुशी है कि लोग देहरादून में 9 जुलाई 2023, रविवार को आयोजित होने वाली दून मानसून 10K रन 2023 में भाग ले रहे हैं। इस साल दून मानसून दौड़ की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें है। इससे लोगों के बीच जागरूकता फैलेगी कि उन्हें अपने जीवन में कोई भी ड्रग नहीं लेनी चाहिए। और दूसरों को भी इस बात के लिए जागरूक करें कि वे ड्रग का उपयोग न करें और स्वस्थ जीवन ...
Continue ReadingCategory: खेल
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारी एस.डी.आर.एफ के साथ एन.डी.आर.एफ को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। राज्य में एन.डी.आर.एफ ने समय-समय पर आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य किया है। देश के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न प्राकृतिक आपद...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून 2023 तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे। जिनमें फुटसेल खिलाड़ी हिमांशु बिष्ट और हर्षित कुमार, वॉलीबाॅल कोच जगदीश चौहान, उपदेश उपाध्याय और फुटसेल कोच जितेंद्र कुमार का नाम है। इस अवसर पर स्पेशल ओलिंपिक उत्तराखंड के निदेशक श्री डी.बी.पी.एस रावत, श्री जगदीश चौहान, श्री अंकुर अग्रवाल, श्री राजेश भट्ट एवं श्रीमती विज...
Continue Readingदेहरादून। विश्व साइकिल दिवस 03.06.2023 के अवसर पर डिकैथलॉन देहरादून तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘साइकिल जागरूकता रैली’’ DCC Cyclothon 2023 का आयोजन किया गया। हरिद्वार बाईपास स्थित डिकैथलॉन स्टोर से रैली (30 कि0मी0) का शुभारम्भ प्रातः 06.00 बजे किया गया। रैली केदारपुरम, दौड़वाला एवं दूधली रोड की ओर तथा वापस डिकैथलॉन स्टोर पर समाप्त हुई। रैली का शुभारम्भ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 निधि रावत ने किया। रैली में 152 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों को एन.पी.सी.डी.सी.एस. (कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग एवं पक्षाघात रोगों की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम) कार्यक्रम के संदेश लिखे स्टीकर लगाये गये। प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि जीवनशैली से जुड़े रोगों की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल को ...
Continue Readingदेहरादून मुख्य सचिव उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में 38वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु विस्तृत समीक्षा बैठक मुख्य सचिव सभागार में आहूत की गई। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा राज्य में चल रही तैयारियों के सन्दर्भ में अवगत कराया गया तथा राष्ट्रीय खेलों के सन्दर्भ में विस्तृत प्रस्तुतीकरण श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर निदेशक खेल द्वारा दिया गया। प्रस्तुतीकरण में विगत 04 राष्ट्रीय खेलों के तुलनात्मक विवरण के साथ राज्य में चल रही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में अवस्थापना विकास, आवासीय, परिवहन, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वयंसेवक आदि पर विस्तार से वर्णित किया गया तथा खेलों के आयोजन को भव्य बनाने हेतु रोड मैप प्रस्तुत किया गया। IOA की संयुक्त सचिव श्रीमती अलकनंदा अशोक द्वारा IOA के साथ तिथियों के निर्धारण करने की प्रक्रिया करने संबंधी सुझाव दिया गया। UOA महासचिव डी0के0 सिंह द्वारा उद्घा...
Continue Reading
