देहरादून: मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से युद्वस्तर पर समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 12 जुलाई तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 216 शिकायतें मिली है, जिसमें से 209 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी हर घर तक शुद्व पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस को उसका समाधान कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल की प्रतिदिन निबार्ध आपूर्ति
Continue ReadingCategory: युवा जगत/ शिक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के खिलाफ परेशान...
Continue Readingपूर्ण किए गए पार्किंग को तत्काल उपयोगकर्ता विभाग को हस्तांतरित करें: डीएम जनता की सुविधा के मुताबिक बाजार क्षेत्र में वाहन पार्किंग स्थल निर्माण के निर्देश पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आवास विभाग, पार्किंग और अन्य अवस्थापना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने परियोजनाओं के निर्माण से पूर्व उप जिलाधिकारी, जिला विकास प्राधिकरण और कार्यदायी संस्था की संयुक्त टीम का संयुक्त निरीक्षण करने के लिए कहा, ताकि स्थान की उपयुक्तता, उपयोगिता और औचित्यता स्पष्ट हो सके। बुधवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण में 34 मानचित्रों के लंबे समय से लंबित होने पर नाराज़गी जतायी। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। जि...
Continue Readingदेहरादून, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षक मिल जायेगे। उच्च शिक्षा विभाग व कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बन गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने मैरिट के आधार पर योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु आमंत्रण प्रक्रिया निर्धारित कर समय सारणी तय कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 1-8 अगस्त के मध्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। तदोपरांत 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लम्बे समय से लटकी इस भर्ती को शुरू करने के लिये कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसमें रोजगार प्रया...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना देवभूमि से शिवधाम की ओर पहला कदम: मुख्यमंत्री धामी ने किया कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यात्रियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने 11 राज्यों से आए सभी श्रद्धालुओं से संवाद कर उनका देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता, यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग है। उन्होंने कहा श्रद्धालु इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर...
Continue Reading
