Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट
  • निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ का लोकार्पण
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत

Raath Samachar
July 14, 20250

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत

लीडरशिप प्रोग्राम में पहले बैच के 40 प्राचार्य लेंगे हिस्सा

आगामी 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

देहरादून, सूबे के राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में प्रबंधन व नेतृत्व के गुर सिखाये जायेंगे। आईआईएम काशीपुर व उच्च शिक्षा विभाग के बीच पूर्व में हुये एमओयू के तहत प्रदेशभर के प्रचार्यों को बैचवार प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस श्रृंखला के तहत आगामी 21 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप कार्यक्रम’ में प्रदेशभर के 40 प्राचार्य प्रतिभाग करेंगे।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित मालवीय मिशन शिक्षक कार्यक्रम (एमएमटीटीपी) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्राचार्यों को नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच, प्रभावी निर्णय क्षमता, कुशल प्रबंधन, अंतर-कार्यात्मक समन्वय एवं शैक्षणिक अंतदृष्टि जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण उपरांत प्राचार्य अपने-अपने महाविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर सकेंगे। डॉ. रावत ने प्रतिभागी प्राचार्यों को आईआईएम काशीपुर में आयोजित नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप कार्यक्रम (एनएलएफपी) में प्रशिक्षण के लिये अपने स्तर से पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आईआईएम काशीपुर व उच्च शिक्षा विभाग के बीच हुये एमओयू के तहत समय-समय पर नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमें 40-40 प्राचार्यों का बैच प्रशिक्षण के लिये जायेगा, ताकि सभी महाविद्यालयों को इसका लाभ मिल सके।

लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होंगे इन महाविद्यालयों के प्राचार्य
आईआईएम काशीपुर में होने वाले लीडरशिप प्रोग्राम में प्रदेशभर के 40 महाविद्यालयों के प्राचार्य प्रतिभाग करेंगे। जिसमें राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, मालधनचौड़, हल्द्वानी शहर, कॉडा, चौखुटिया, भिकियासैंण, लमगड़ा, बलुवाकोट, देवीधुरा, बनबसा, पाटी, सितारगंज, किच्छा, जयहरीखाल, बिथ्याणी, नारायणबगड़, जखोली, गुप्तकाशी, ब्रह्मखाल, अगरोड़ा, नैनबाग, कमांद, चुड़ियाला, भूपतवाला के प्राचार्य शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़, स्याल्दे, मानिला, बेरीनाग, लोहाघाट, कोटद्वार, थलीसैण, जोशीमठ, गैरसैण, अगस्त्यमुनि, नईटिहरी, डाकपत्थर, डोईवाला के साथ ही राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी, जसपुर व राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी के प्राचार्य भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Previous Post

पीठासीन व मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Next Post

मैक्स नदी में जा गिरी, 8 लोगों की मौत

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित किया

उत्तराखंडराष्ट्रीय

चंद्रयान मिशन 3 सुरक्षित हुआ चन्द्रमा की धरती पर लैंड

Sliderउत्तराखंड

अबके बोर्ड परीक्षार्थियों के सारे डाउट हो जाएंगे क्लिीयर, शिक्षा मंत्री ने दी है यह ठोस व्यवस्था

Sliderउत्तराखंड

प्रत्येक गोल्डन कार्ड धारक को मिले योजना का समुचित लाभः डा धन सिंह रावत

उत्तराखंड

मीडिया सेंटर में चुनाव सम्बन्धी प्रेस ब्रीफिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट July 18, 2026
  • निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत July 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ का लोकार्पण July 15, 2026
  • जिलाधिकारी ने स्वीकृत की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता July 15, 2026
  • फलदार पौधों का किया निःशुल्क वितरण July 15, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ July 15, 2026
  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री July 14, 2026
  • बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान July 14, 2026
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar