Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस
Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के सुढृढ़ीकरण में एनएचएम का अहम योगदानः डॉ0 धन सिंह

Raath Samachar
July 9, 20220

स्वास्थ्य सेवाओं के सुढृढ़ीकरण में एनएचएम का अहम योगदानः डॉ0 धन सिंह रावत

एनएचएम के तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य को मिला 1129.35 करोड़ का बजट

डॉ0 रावत ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

योजनाओं के बेहत्तर संचालन के चलते इस वर्ष मिली अधिक धनराशि

देहरादून, 09 जुलाई 2022
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का योगदान सबसे अहम है। मिशन के तहत स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। एनएचएम के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का बेहत्तर संचालन किये जाने पर केन्द्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष रूपये 1129.35 करोड़ का बजट स्वीकृत किया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 280 करोड़ अधिक है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये सफल प्रयासों से यह संभव हो पाया है। एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति धनराशि से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जायेगा, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुभल हो सके। एनएचएम के तहत राज्य को बड़ा स्वास्थ्य बजट मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार जताया।

सूबे के चिकत्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य को इस वित्तीय वर्ष रूपये 1129.35 करोड़ का बजट मिला है। उन्होंने कहा कि एनएचएम के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये बेहत्तर कार्यों को देखते हुये केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक बजट स्वीकृत किया है, जो कि एनएचएम एवं स्वास्थ्य विभाग के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवथाओं को और अधिक मजबूत किया जायेगा और लोगों स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। डॉ0 रावत ने बताया कि स्वीकृत धनराशि राज्य में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के रेफरल वाहनों की निःशुल्क व्यवस्था, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बालिका विद्यालयों में 50 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और 50 इंसीनरेटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर कि स्थापना स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी एवं बागेश्वर में दो न्यू बोर्न स्टेबलिसेशन यूनिट का उच्चीकरण कर सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट के रूप में विकसित किया जायेगा। जबकि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में किशोर हेल्थ क्लिनिक स्थापित किया जायेगा। इसके अलावा 14 ब्लॉकों के प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किशोर हेल्थ क्लिनिक की स्थापना की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि किशोरों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुये देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी एवं उधमसिंह नगर जनपद में मॉडल किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक की स्थापना की जायेगी।
डॉ0 रावत ने कहा कि एनयूएचएम के तहत देहादून जनपद के मेहुंवाला में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई। कंप्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर तहत 244 नए उपकेंद्र-हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों की स्थापना की जायेगी। इसके अलावा 1847 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में निःशुल्क योग प्रशिक्षण दिया जायेगा। ब्लड सेल प्रोग्राम के तहत थैलीसीमिया के मरीजों को रक्त चढ़ाने हेतु ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेट प्रदान किये जायेंगे। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में नए ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट कक्ष के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। आईपीएचएस मानकों के अंतर्गत 300 शैया वाले उप जिला चिकित्सालय हर्रावाला का निर्माण कार्य पूरा करने के लिये अवशेष बजट स्वीकृत किया गया है। ऐसे ही 200 शैया युक्त मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सालय हल्द्वानी के निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु अवशेष बजट स्वीकृत किया गया है। उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल, जनपद अल्मोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट, लमगड़ा एवं जनपद पौड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू, यमकेश्वर, रिखड़ीखाल, नैनीडांडा में ट्रजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण, लक्ष्मणझूला में भी ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। रेफरल ट्रॉसपोर्ट के तहत डायलसिस हेतु मरीजों को निःशुल्क यातायात सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। डॉ0 रावत ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

Previous Post

अमरनाथ हादसे की सूचना पर अटक गई थी पौड़ी की सांसें, जानिए क्या है मामला

Next Post

जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित

Related Articles

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

धारचूला में जन गोष्ठी 26 सितम्बर को

Slider

आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा

Slider

14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी, 2024 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sliderउत्तराखंड

नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण: शैलेश

Slider

भागीरथी पर पहले बांध का डिजाइन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण May 12, 2026
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग र प्राथमिकी दर्ज May 12, 2026
  • कुम्भ मेला-2027 के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति May 12, 2026
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर May 12, 2026
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम May 11, 2026
  • महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न May 11, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar