Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण
Slider

अनमोल रिस्तों के तारतम्य के आगे शब्द सिमट से रहे हैं

Raath Samachar
December 6, 20220

जमीनी जुड़ाव ही होती है एक जननेता की असली ताकत

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव। यही उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत के अपने गांव का स्कूल है। गत दिवस क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिक्षा मंत्री पहले इसी स्कूल में गए। और फिर शुरू हुई गांव की मिठास, अपनापन, खेत खलियानों की रंगत, बड़े बजुर्गों की ओर से मिलने वाले शुभाषीशोे का अनमोल और कभी ना खत्म होने वाला सिलसिला।

बुलंदियों के किस्से जब भी रचे गए, तमाम उचांइयों के बाद भी उस मिट्टी का जिक्र जरूर होता है जहां वह सोच जन्म लेती है। डा रावत जैसे ही स्कूल में पहुंचे तो गेट के सामने स्कूली यूनीफार्म में खड़े कई छात्र छात्राओं ने बोडा प्रणाम, दाजी प्रणाम के संबोधन से उनका स्वागत किया। वह क्षण बहुत गदगद करने वाले थे। और मंत्री ने भी उन्हें उसी आत्मीय भाव से दुलारा कि अच्छी तालीम के लिए स्कूल पहुंच रही नौगांव न्याणगढ़ की नई पीढ़ी पूरे उत्साह के साथ खिलखिला उठी। फिर मंत्री बोले सब नीचे सड़क में चलो और मेरी गाड़ी में बैठो।

यहीं स्कूल के किनारे कुछ उम्रदराज महिलाएं खड़ी हैं, मंत्री ने उन्हें सिर झुकाकर प्रणाम किया तो वह सभी जुगराज रौ मेरा, कहते हुए आशीष देती हैं। उन सभी उम्रदराज महिलाओं को भी गाड़ी में बैठाने के लिए धनदा ने अपने स्टाफ को कहा। स्कूल से कुछ दूर नौगांव गांव के बीच में पंचायत भवन है, वहां स्वास्थ्य शिविर है। बुजुर्ग महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के निस्तारण के लिए वहां डाक्टर पहुंचे हैं।

स्कूल के उपर एक घर है वहां से एक महिला धनदा को आवाज लगाती है आवा बाबा चा बणौला। यही तो मिठास है अपने गांव के अपनेपन की। वहां सब कुछ पूरी तरह से निश्छल और बिंदास।

गांव की मिट्टी ही है जो सफलता के सिरमौरों को विजेता बनने का हौसला देती है। और धनदा भी उसी विनम्रता से ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकारते हैं। गांवों में नशाखोरी आज के समय बड़ी चिंता का विषय है। यहां मंत्री ने नशा उन्मूलन के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही तो मौजूदा हालातों से निराश मातृशक्ति में आस जगी है कि उनके नेता और नेता से बढ़कर उनके लाडले के इस कदम से गांवों से लेकर शहरों तक कई घर बर्बाद होने से बच जाएंगे।

नौगावं न्याणगढ़ और आसपास के गांवों के लोग पंचायत भवन में एकत्र हैं। कार्यक्रम में बात शिक्षा, सड़क पेयजल, स्वास्थ्य, के अलावा खेतीबाड़ी, बंदर भालू, रोजी रोजगार, फल पट्टी समेत तमाम तरह के विकास पर हुई। बेहतरी के लिए ग्रामीणों ने हर बात का व्यवहारिक पक्ष बताते हुए खुलकर अपने सुझाव भी रखे। यहां मंत्री ने अपनी विकास योजनाओं की प्रगति और नई योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

शिविर में कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, निशुल्क दवा वितरण हुआ। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। गांव में शिविर करने आए चिकित्सकों व स्टाफ को मंत्री ने स्वयं भोजन परोसा। इससे अधिकारियों में हिचक हुई तो उन्होंने कहा कि यह मेरा गांव है। मुझे अच्छा लगता है।

यहां ग्रामीणों ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के युवा भी पूरे उत्साह के साथ जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाने लगा है। कहा कि धन सिंह भाई का गांव के प्रति जिस तरह का लगाव है वह किसी मुकाम पर पहुचंने के बाद कम ही लोगों में देखने को मिलता है। वह जब गांव या क्षेत्र में आते हैं, और एक दूसरे से बतियाते हैं तो हर कोई उनमें खुद को तलाश करता है। और आमजन की यही तलाश एक लोकप्रिय जन नेता और ताकतवर व्यक्तित्व की सबसे बड़ी ताकत होती है। यहां के लिए वह एक प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम के बाद कुछ देर वह अपने घर में रहे, परिजनों के अलावा आसपास के घरों में बतियाना, छोटे बड़ों का हालचाल पूछना, रिस्ते में छोटी बहनों या बहुओं का उनके पावं छूना, यानी सबकुछ पूरी तरह से सामान्य जीवन की तरह। सच में इस तरह का जुड़ाव उन्हें अन्य नेताओं से कई उपर और पृथक करता है।

घर के पड़ोस में बुजुर्ग ताई जी के पास हालचाल पूछने गए। बुजुर्ग ताई जी की आंखों की रोशनी थोड़ा कम हुई है लेकिन सुनाई ठीक से जाता है। वहां आस पास बैठी मातृशक्ति भी ताई जी की उम्र नहीं जानती। मंत्री बोले कत्या उमर ह्वे होली, तो वहां बैठी एक महिला बोली, तुम्हरी मां का बराबर होली, इस पर बुजुर्ग बोली तेरी मां मेरी द्यूराण चा। यानी तुम्हारी मां मुझसे से छोटी है। इस वार्तालाप में अनमोल रिस्तों के तारतम्य के आगे शब्द सिमट से रहे हैं।

लौटते हुए महिलाएं, बच्चे अपने घरों की छतों में हैं वह छतों से ही बतिया रहे हैं। तो ग्रामीण गांव के संकरे रास्ते में कतारबद्ध होकर उन्हें सड़क तक छोड़ने साथ आ रहे हैं।

 

Previous Post

330 महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती

Next Post

‘‘थलीसैंण के जल्लू ग्राम पंचायत में जिलाधिकारी ने आयोजित की रात्रि चौपाल’‘    

Related Articles

Slider

प्रमोशन की राजनीति और उत्तराखंड के अध्यापक

Sliderउत्तराखंड

महिला शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मंत्री

Slider

जंगली जनवरो द्वारा खेती को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है

Slider

127 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए

Sliderराजनीति

प्रदेश के 272 गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः  डीएम June 11, 2026
  • थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात June 10, 2026
  • मसूरी में सड़क हादसा, चार की मौत June 10, 2026
  • बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाईयों में मारपीट June 10, 2026
  • विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिमः डाॅ. धन सिंह रावत June 10, 2026
  • गोल्डन आवर में मदद से बच सकती है जान: नाज़िश कलीम June 10, 2026
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण June 9, 2026
  • 12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार June 9, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar