Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Slider

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने टाॅपर्स से की बात, छात्र-छात्राओं को दी बधाई

Raath Samachar
May 2, 20240

देहरादून,
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिषदीय परीक्षा-2024 के तहत इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 82.63 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 89.14 फीसदी रहा। जोकि विगत वर्ष की तुलना में अधिक रहा। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने तय समय पर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर तारीफ की।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड विद्यायली शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा-2024 के परीक्षाफल जारी करने पर खुशी जताई। उन्होंने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई। विभागीय मंत्री ने तय समय पर बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने पर शिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि विभाग ने निर्धारित समय पर रिजल्ट जारी कर इतिहास रचा है। डा. रावत ने कहा कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट विगत वर्ष की तुलना में शानदार रहा है। हाईस्कूल में जहां कुल परीक्षा परिणाम 89.14 फीसदी रहा वहीं इंटरमीडिएट में 82.63 फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.59 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.54 रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 फीसदी जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 रहा है। डा. रावत ने बोर्ड परीक्षाओं में बालिकाओं शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है जो प्रदेश में बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के प्रति राज्य की दृढ इच्छाशक्ति को भी प्रदर्शित करती है।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिये 115666 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था। जिसमें से 112377 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 100179 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। जिसमें से संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.56 जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 58.80 रहा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिये 94255 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें 92020 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 76039 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.76 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 54.14 रहा।

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत संयुक्त श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से दूरभाष पर बात कर उन्हें इस सफलता के लिये बधाई दी। डा. रावत ने हाईस्कूल में शतप्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पिथौरागढ़ की प्रियंशी रावत से बात की और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। डा. रावत ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवास में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें बोर्ड परीक्षा के टाॅपर्स को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को निराश न होने को कहा और दोबारा कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभाग द्वारा अंक सुधार परीक्षा आयोजित की जायेगी, जिसमें एक या दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे।
श्रेष्ठता सूची में ये रहे अव्वल
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में शतप्रतिशत अंक लाकर जे.बी.एस. बालिका इंटर काॅलेज गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियंशी रावत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि जनता एच.एस.एस. मनीपुर चाका, रूद्रप्रयाग के छात्र शिवम मलेथा ने 99.60 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर एस.वी.एम. इंटर काॅलेज श्रीकोट गंगानाली, पौड़ी गढ़वाल के छात्र आयुष रहे जिन्होंने 99 फीसदी अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद इंटर काॅलेज रानीधारा रोड़, अल्मोड़ा के छात्र पीयूष खोलिया एवं एचजीएस एसवीएम इंटर काॅलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल की छात्रा कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से कुल 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ए.पी. इंटर काॅलेज जवाहर नगर रूद्रप्रयाग के छात्र अंशुल नेगी ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एस.वी.एम इंटर काॅलेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून के छात्र हरीश चंद्र बिजल्वाण एवं गोस्वामी गणेश दत्त एस.वी.एम इंटर काॅलेज उत्तरकाशी के छात्र आयुष अवस्थी ने संयुक्त रूप से कुल 96 फीसदी अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Previous Post

आवासीय भवन में आग

Next Post

अतिरिक्त मजदूर लगाकर यात्रा से पहले पूरे करें सभी अनिवार्य कार्य: मुख्य सचिव

Related Articles

Slider

कॉलेज जाने से अब नहीं ठिठकेंगे गरीब की बेटी के कदम

Sliderउत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया

Slider

पौड़ी शहर में चला चैकिंग अभियान, जानिए क्या आया निकल कर

Slider

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम धामी

Sliderउत्तराखंड

चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं का हालचाल जाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar