Slider

यूं तो देश में कई भाषाएं और है पर राष्ट्र के माथे की बिंदी है ये हिंदी

हर साल 14 सितंबर को देश में ‘हिंदी दिवस’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के विकास पर जोर देना है। इस दिन राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, राष्ट्रीयकृत बैंकों और नागरिकों को उनके योगदान और हिंदी के प्रचार के लिए दिये जाते हैं। यह दिन हिंदी भाषा के महत्व के जश्न के रूप में मनाया जाता है और देश में भाषा के बारे में अधिक जागरूकता फैलाता है। इस मौके पर आप भी हिंदी भाषा के प्रति सम्मान जताते हुए अपने दोस्तों और प्रियजनों को तरह-तरह के मैसेज, कोट्स और शायरी भेजकर इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। इसके बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को महत्व देते हुए 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी भाषा को प्राथमिकता देना और उसका विकास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *