Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
Slider

स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत का चार दिवसीय दौरा

Raath Samachar
July 17, 20230

चार दिवसीय गढ़-कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

चमोली व अल्मोड़ा जनपद में आपदा प्रबंधन की बैठक लेंगे प्रभारी मंत्री

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

देहरादून, 17 जुलाई 2023
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत चार दिवसीय प्रदेश भ्रमण पर हैं। इस दौरान वह चमोली एवं अल्मोड़ा जनपद में आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक लेंगे। इसके अलावा वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपद में हरेला सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। साथ ही वह विभिन्न महाविद्यालयों के भवनों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज हरेला सप्ताह के तहत एम्स ऋषिकेश, लक्ष्मणझूल स्थिति चिकित्साधिकारी आवास एवं राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वृक्षारोपण किया, साथ ही उन्होंने लक्ष्मणझूल में चिकित्साधिकारी आवास का भी शिलान्यास किया।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत भारी बरसात के बीच गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के चार दिवसीय दौरे पर निकले हैं। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि वह 17 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर रहेंगे। अपने चार दिवसीय भ्रमण के दौरान वह 18 जुलाई को चमोली एवं 20 जुलाई को अल्मोड़ा जनपद में आपदा को लेकर जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एवं रेखीय विभागों की बैठक लेंगे। जिसमें दोनों जनपदों में आपदा के दृष्टिगत राहत व बचाव कार्यों को लेकर की गई तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। डा. रावत मंगलवार को सर्वप्रथम धारी देवी मंदिर जायेंगे जहां वह पूजा-अर्चना के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वह रूद्रप्रयाग जनपद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सूबे के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे हरेला सप्ताह के तहत विभागीय मंत्री डा. रावत राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर, राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग एवं गोपेश्वर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डा. रावत जिलाधिकारी सभागार गोपेश्वर में आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक लेंगे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नारायणबगड़ में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे जबकि राजकीय महाविद्यालय देवाल में महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे साथ ही दोनों महाविद्यालयों में वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके उपरांत वह राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जबकि इसके बाद वह राजकीय महाविद्यालय गरूड़ में नव निर्मित कक्षा-कक्ष एवं प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे इसके अलावा वह महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। गुरूवार को कैबिनेट मंत्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोमेश्वर में हरेला सप्ताह के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह जिलाधिकारी सभागार अल्मोड़ा में आपदा के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगें, जिसमें वह आपदा के दृष्टिगत जनपद की स्थिति एवं राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत वह हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेंगे जिसमें वह डेंगू रोकथाम को लेकर नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जनपद की समीक्षा करेंगे। साथ ही वह उच्च शिक्षा निदेशालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

Previous Post

मादक पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के सबंध में वर्चुअल बैठक

Next Post

ओडल गांव की दो बच्चियां नदी में ढूबी

Related Articles

Slider

स्वास्थ्य मंत्री का दो दिवसीय भ्रमण, श्रीनगर से त्रिपालीसैण

Slider

उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि

Slider

‘जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘‘सांस्कृतिक उत्सव‘‘

Slider

जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर—खोदी गई सड़कों की मरम्मत कार्यों में आई तेज़ी

Slider

पटवारी/ लेखपाल / राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का जीओ जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त May 29, 2026
  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ May 29, 2026
  • मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए May 29, 2026
  • प्रशासन की त्वरित कार्रवाई May 29, 2026
  • एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजीः डाॅ. धन सिंह रावत May 28, 2026
  • एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना May 28, 2026
  • राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित May 27, 2026
  • घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 27,600 रुपये का जुर्माना May 27, 2026
  • SIR को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण May 27, 2026
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा May 27, 2026
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण May 27, 2026
  • ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक लोकार्पण May 26, 2026
  • फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी May 26, 2026
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक May 26, 2026
  • औचक निरीक्षण में अस्पतालों की पोल खुली, कई को नोटिस May 26, 2026
  • JICA को लेकर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश May 25, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया संवाद  May 25, 2026
  • समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक May 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण May 25, 2026
  • सूबे की सहकारी समितियों के चुनावों में भाजपा का दबदबा May 24, 2026
  • आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं May 24, 2026
  • सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम May 24, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात May 23, 2026
  • शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी डाटा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश May 23, 2026
  • आपातकालीन परिस्थितियों के लिए निकासी योजना रहे पहले से तैयार May 23, 2026
  • ABDM WORKSHOP: प्रत्येक कार्मिक को अनिवार्य रूप से बनानी होगी HPR May 22, 2026
  • विद्यालयों को मिली नयी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने किए लोकार्पण व शिलान्यास May 22, 2026
  • सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान May 22, 2026
  • “डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व: सुबोध उनियाल May 22, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारियों की समीक्षा की May 22, 2026
  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा, 12,545 अभ्यर्थी होंगे शामिल May 22, 2026
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे कैबिनेट मंत्री May 22, 2026
  • जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली May 22, 2026
  • चंपावत: एबीडीएम की एक दिवसीय कार्यशाला May 21, 2026
  • पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर में एंटी ड्रग यूनिट का गठन May 21, 2026
  • 23 मई को शिवराजपुर और 25 मई को हल्दूखाता मल्ला में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर May 21, 2026
  • अगले 24 घंटे हीट वेव का अलर्ट, बरतें विशेष सावधानी May 21, 2026
  • स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बी.सी. खंडूड़ी : डॉ. धन सिंह रावत May 19, 2026
  • नागरिकों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर May 19, 2026
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला May 19, 2026
  • बिल्डर पर गुंडाएक्ट में किया जिला बदर  May 19, 2026
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar