राजनीति

चौबट्टाखाल विधान सभा में खुला कांग्रेस उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी का कार्यालय

जैसे जैसे प्रदेश में विधान सभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है, तैयारियों की रफागत उसी तरह से आगे बढ़ रही हैं। पौड़ी जनपद की विधान सभा चौबट्टाखाल से तैयारी कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने सावन के सोमवार को क्षेत्र के नौगांखाल में कार्यालय खोल कर शानदार शुरूआत कर दी है। इस पावन अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पहले मां ज्वालपा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। और इसके बाद नौगांव खाल बाजार कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर कई नए लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों का कहना है कि केशर सिंह नेगी के साथ चौबट्टाखाल विधानसभा में सत्ता परिवर्तन के लिए एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सभी ने भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प लिया।


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगीने अपने संबोधन में कहा कि सभी कांग्रेसी विचारधारा के लोगों को एकजुट होकर पार्टी के प्रचार अभियान में जुटना होगा। यहां उन्होंने महंगाई की बात कर भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किए। इस दौरान उन्होंने ऐकेश्वर बाजार में जनसंपर्क किया। और कांग्रेस की विचारधारा से जनमानस को अवगत करवाया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर परवीन नेगी, महिला ब्लाक अध्यक्ष आशा देवी, प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, जितेंद्र सिंह नेगी, लक्की अथंवाल, प्रतीक बिष्ट, प्रदीप कोली साहेब,राजकमल, बिरजू भाई, सुलोचना देवी, मानी भाई, मनोज रावत सोशल मीडिया सचिव, दीपक नेगी, ब्लाक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, गजेरा प्रधान किरन देवी, भरपूर प्रधान देवेश सुंदरियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष कोटा धर्मेन्द्र सिंह, मुकेश राणा यूथ ब्लाक अध्यक्ष, अजय सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, ऋषि राज प्रधान डोबल, देवेन्द्र पंवार क्षेत्र पंचायत सदस्य डोबल, स्योली प्रधान महिन्द्र सिंह, प्रधान गजेरा दीपक रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *