उत्तराखंड

नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बुधवार को लेंगे शपथ

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मंगलवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह बुधवार को सुबह 10.45 बजे राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। । 
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का मानना है कि देवभूमि तभी बुलाती है जब आपके सिर पर ईश्वर का आशीर्वाद हो और सृष्टि का वरदान हो। यह सौभाग्य है कि उन्हें सैनिकों, संतों और विद्वानों की भूमि पर सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने एक अभिभावक की तरह उनका मार्ग दर्शन किया। उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। इसका भी स्मरण उन्हें जीवन भर रहेगा। छोटे भाई की तरह उनका स्नेह भी उन्हें प्राप्त होता रहा है। उनके सभी से आत्मीय संबंध रहे। प्रदेश की जनता में वे काफी लोकप्रिय रहीं।

उत्तराखंड सैनिकों, संतों और विद्वानों की भूमि है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का उत्तराखंड के प्रति बहुत सम्मान है। वह कहते हैं गुरू गोविंद सिंह जी का स्वरूप सैनिक, संत और विद्वान का था। उत्तराखंड सैनिकों, संतों और विद्वानों की भूमि है। यहां सैनिक भी हैं, संत भी हैं और विद्वान भी हैं। ऐसी सैन्य और देवभूमि में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *