Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता
Slider

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री

Raath Samachar
July 1, 20240

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ।

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री।

अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा ।

देश को नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे नए कानून: सीएम धामी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023″ लागू हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन नए कानूनों पर आधारित I.O एप्लीकेशन का शुभारंभ एवं विवेचक पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में तीन नए कानून के लागू होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन है। अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे विभिन्न पुराने और गैरजरूरी कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नए कानून न्याय की अवधारणा को मजबूत करेंगे और न्याय मिलने की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुलभ बनाने में पुलिस और न्यायालयों की वृहद स्तर पर मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा रही है। ये तीनों कानून देश के हर नागरिक की स्वतंत्रता, मानव अधिकार और सबके साथ समान व्यवहार को सुनिश्चित करेंगे। ये कानून गुलामी की मानसिकता को मिटाने और औपनिवेशिक कानूनों से मुक्ति दिलाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए कानून आजादी के अमृत महोत्सव के बाद के कालखंड में देश को एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेगा। अब हमारी न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी होगी जो भारत द्वारा, भारत के लिए और भारतीय संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार संचालित होगी। नए कानून नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ कानून व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में ई- एफ.आई.आर की सुविधा शुरू की गई है। अब न्यायालय पीड़ित को सुनवाई का अवसर दिए बिना मुकदमा वापस लेने की सहमति नहीं देगा। नए कानूनों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग और फॉरेंसिंक विज्ञान को बढ़ावा दिया गया है। नई न्याय प्रणाली सभी को पारदर्शी और त्वरित न्याय देने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। नए कानूनों में ऑनलाइन व्यवस्था पर भी बल दिया गया है। नए कानूनों में सबकुछ स्पष्ठता और सरलीकरण के साथ समाहित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हमारे कानून आतंकवाद, संगठित अपराधों और आर्थिक अपराधों को पूरी तरह परिभाषित करेंगे। नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, भगोड़ों की गैरमौजूदगी में भी मुकदमा चलाने के लिए स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। साथ ही बहुत छोटे अपराधों के लिये सजा के रूप में सामुदायिक सेवा की शुरुआत एक क्रांतिकारी कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की जनता को न्याय दिलाने एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। नए कानूनों को लागू किये जाने हेतु राज्य सरकार ने पृथक रूप से 20 करोड़ रूपए की धनराशि का प्राविधान किया है। उन्होंने कहा आगे भी इन कानूनों के क्रियान्वयन कर्ता विभागों को इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा निश्चित ही तीनों कानूनों को उत्तराखंड पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भी तीन नए कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी।

Previous Post

सरलीकरण और पारदर्शी खनन नीति से भर रहा सरकार का खजाना

Next Post

जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम

Related Articles

Slider

स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिये जीवनदायी पहल : डॉ. धन सिंह रावत

Slider

नई शिक्षा नीति लागू किए जाने हेतु तैयारियां

Slider

पार्किंग स्थलों पर समुचित मूलभूत सुविधाएं बनाने के निर्देश

Slider

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीकोट अस्पताल में किया 350 के०एल० जलाशय निर्माणका शिलान्यास

Slider

निर्वाचन व्यय पर विशेष नजर रखने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण May 12, 2026
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग र प्राथमिकी दर्ज May 12, 2026
  • कुम्भ मेला-2027 के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति May 12, 2026
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर May 12, 2026
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम May 11, 2026
  • महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न May 11, 2026
  • दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता May 11, 2026
  • जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी का जोर May 11, 2026
  • ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व May 11, 2026
  • मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील May 10, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति May 8, 2026
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी May 8, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम May 8, 2026
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” May 8, 2026
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी May 7, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS May 7, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक May 7, 2026
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर May 7, 2026
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी May 7, 2026
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar