Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पटवारी चौकी का किया निरीक्षण
  • “स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन
  • श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहे : जिलाधिकारी
  • कौशल विकास और रोजगार के लिए समन्वय के साथ करें कार्य
  • मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न
  • प्रशासन का सख्त एक्शन; ऑन द स्पॉट लाईसेंस निलम्बित 
  • सीएम ने किया का जागेश्वर श्रावणी मेले वर्चुअल शुभारंभ
  • आपदाग्रस्त बटोली गांव में मेडिकल कैम्प, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण
  • असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा
Slider

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री

Raath Samachar
July 1, 20240

देशभर में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में किया औपचारिक शुभारंभ।

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत : मुख्यमंत्री।

अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा ।

देश को नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे नए कानून: सीएम धामी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में आज से तीन नए अपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023″ लागू हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीन नए कानूनों पर आधारित I.O एप्लीकेशन का शुभारंभ एवं विवेचक पुलिसकर्मियों को टैबलेट वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में तीन नए कानून के लागू होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय न्याय व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन है। अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे विभिन्न पुराने और गैरजरूरी कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से नए आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नए कानून न्याय की अवधारणा को मजबूत करेंगे और न्याय मिलने की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुलभ बनाने में पुलिस और न्यायालयों की वृहद स्तर पर मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा रही है। ये तीनों कानून देश के हर नागरिक की स्वतंत्रता, मानव अधिकार और सबके साथ समान व्यवहार को सुनिश्चित करेंगे। ये कानून गुलामी की मानसिकता को मिटाने और औपनिवेशिक कानूनों से मुक्ति दिलाने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए कानून आजादी के अमृत महोत्सव के बाद के कालखंड में देश को एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेगा। अब हमारी न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी होगी जो भारत द्वारा, भारत के लिए और भारतीय संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुसार संचालित होगी। नए कानून नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ कानून व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानूनों में ई- एफ.आई.आर की सुविधा शुरू की गई है। अब न्यायालय पीड़ित को सुनवाई का अवसर दिए बिना मुकदमा वापस लेने की सहमति नहीं देगा। नए कानूनों में टेक्नोलॉजी के प्रयोग और फॉरेंसिंक विज्ञान को बढ़ावा दिया गया है। नई न्याय प्रणाली सभी को पारदर्शी और त्वरित न्याय देने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। नए कानूनों में ऑनलाइन व्यवस्था पर भी बल दिया गया है। नए कानूनों में सबकुछ स्पष्ठता और सरलीकरण के साथ समाहित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हमारे कानून आतंकवाद, संगठित अपराधों और आर्थिक अपराधों को पूरी तरह परिभाषित करेंगे। नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, भगोड़ों की गैरमौजूदगी में भी मुकदमा चलाने के लिए स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं। साथ ही बहुत छोटे अपराधों के लिये सजा के रूप में सामुदायिक सेवा की शुरुआत एक क्रांतिकारी कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की जनता को न्याय दिलाने एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। नए कानूनों को लागू किये जाने हेतु राज्य सरकार ने पृथक रूप से 20 करोड़ रूपए की धनराशि का प्राविधान किया है। उन्होंने कहा आगे भी इन कानूनों के क्रियान्वयन कर्ता विभागों को इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा निश्चित ही तीनों कानूनों को उत्तराखंड पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भी तीन नए कानूनों पर विस्तार से जानकारी दी।

Previous Post

सरलीकरण और पारदर्शी खनन नीति से भर रहा सरकार का खजाना

Next Post

जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान

Sliderराजनीति

राजनीतिः दर्द बोला तो सुनाई देगा

Slider

जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Slider

चाय बागान की जमीन घोटाले की ईडी से की शिकायत

Slider

पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पटवारी चौकी का किया निरीक्षण July 19, 2025
  • “स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन July 19, 2025
  • आदेशों की नाफरमानी; माता-पिता का तिरस्कार बेटे को भारी पड़ गया July 19, 2025
  • श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न रहे : जिलाधिकारी July 18, 2025
  • पहाड़ों की लाइफ लाइन सड़कों को हर हाल में रखना है दुरुस्त July 18, 2025
  • मुख्यमंत्री से मिले वेटलिफ्टर श्री मुकेश पाल July 18, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने कावंडियों का पांव धोकर किया स्वागत किया July 18, 2025
  • कार्यक्रम का आयोजन पौड़ी व कोटद्वार में स्थित प्रेक्षागृह में July 18, 2025
  • 26 जुलाई को पौड़ी और कोटद्वार में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम July 17, 2025
  • कौशल विकास और रोजगार के लिए समन्वय के साथ करें कार्य July 17, 2025
  • मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न July 17, 2025
  • पूर्ति निरीक्षक गैस गोदामों में नियमित निरीक्षण करें: डीएम July 17, 2025
  • प्रशासन का सख्त एक्शन; ऑन द स्पॉट लाईसेंस निलम्बित  July 17, 2025
  • सीएम ने किया का जागेश्वर श्रावणी मेले वर्चुअल शुभारंभ July 16, 2025
  • जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश July 16, 2025
  • आपदाग्रस्त बटोली गांव में मेडिकल कैम्प, स्वास्थ्य जांच, दवाई वितरण July 16, 2025
  • असहाय लोगों को एक बेहतर सहारा July 15, 2025
  • शिक्षा विभाग में 1556 युवाओं को मिलेगा रोजगारः डॉ. धन सिंह रावत July 15, 2025
  • मैक्स नदी में जा गिरी, 8 लोगों की मौत July 15, 2025
  • आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत July 14, 2025
  • पीठासीन व मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण July 14, 2025
  • राहु मंदिर का संरक्षण, सौंदर्यीकरण को लेकर निर्देश July 14, 2025
  • कावड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण July 13, 2025
  • आर्थिक तंगी से जूझ रही विधवा मॉ ने डीएम से लगाई गुहार July 13, 2025
  • ऑपरेशन कालनेमि पूरी गहनता से जारी रहेगा July 12, 2025
  • निर्बाध जारी रहे पानी की सप्लाई, बजट की नहीं कमी July 12, 2025
  • गुजरात के राज्यपाल से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत July 12, 2025
  • सरकार का “नशा मुक्त उत्तराखंड संकल्प” होगा साकार: डॉ आर राजेश कुमार July 11, 2025
  • कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत July 11, 2025
  • उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में सीएससी की भूमिका महत्वपूर्ण July 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात July 11, 2025
  • मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया July 11, 2025
  • आपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम July 11, 2025
  • भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ July 10, 2025
  • उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात का सहकारिता मॉडलः डॉ. धन सिंह रावत July 10, 2025
  • आयुष्मानः समन्वय बैठक में हुआ सकारात्मक विमर्श, अस्पतालों ने प्रयासों को सराहा July 10, 2025
  • तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत July 9, 2025
  • जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक July 9, 2025
  • वर्षों से न्याय को भटक रही पुलमा देवी को न्याय July 9, 2025
  • बाल श्रमिकों की पहचान हेतु सघन अभियान July 9, 2025
  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें July 9, 2025
  • सभी विभाग बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रेजेंटेशन तैयार करें: मुख्य सचिव July 8, 2025
  • सीएम ने की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा July 8, 2025
  • मुख्य सचिव ने की सचिवालय में पिटकुल की समीक्षा बैठक July 8, 2025
  • भू-माफियाओं से परेशान बुजुर्ग किसान, एक्शन के निर्देश July 8, 2025
  • शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास July 7, 2025
  • रायफल फंड से 9.70 लाख की आर्थिक सहायता July 7, 2025
  • मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न July 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया यूटीसी मिनी (टैम्पो ट्रेवलर) का फ्लैग आफ July 7, 2025
  • आयुक्त गढ़वाल ने की प्रगति समीक्षा, दिए सख्त निर्देश July 7, 2025
  • राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स से होंगे तैनात योग प्रशिक्षक July 6, 2025
  • गलत दस्तावेजों से बनाए राशन कार्ड, दर्ज हुआ मुकदमा July 6, 2025
  • आयुष्मानः स्वास्थ्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक July 5, 2025
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा दल रवाना July 5, 2025
  • यूपीसीएल निदेशक मंडल की 124वीं बैठक July 5, 2025
  • अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट July 4, 2025
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 958 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे July 4, 2025
  • सरकारी खरीद प्रक्रिया में IS का अनिवार्य समावेश के निर्देश July 4, 2025
  • चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट July 4, 2025
  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन July 3, 2025
  • 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत July 3, 2025
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि July 3, 2025
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन July 2, 2025
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव July 2, 2025
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी July 2, 2025
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम July 2, 2025
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar