Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
Slider

उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित

Raath Samachar
May 30, 20260

 

– प्रेस क्लब भवन निर्माण की निविदा जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सूचना विभाग का जताया आभार

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया तथा वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को एक महत्वपूर्ण एवं सुखद समाचार देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सहयोग से उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित भवन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर यह समाचार पत्रकार समाज के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इससे शीघ्र ही प्रेस क्लब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर निदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। बदलते तकनीकी दौर में जहां सूचना का प्रवाह अत्यंत तेज हो गया है, वहीं पत्रकारों की जिम्मेदारी भी पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जितेन ठाकुर ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता दोनों ही समाज के दर्पण हैं। साहित्य जहां समाज की संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देता है, वहीं पत्रकारिता जनमानस की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को केंद्र में रखकर कार्य करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारिता के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन आया है, लेकिन पत्रकारिता के मूल मूल्य आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने पहले थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा पत्रकारों से निरंतर अध्ययन और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। पत्रकारों को सदैव निष्पक्षता और जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा ने कहा कि आज पत्रकारिता अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच मुख्यधारा की पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता बनाए रखने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि तथ्य आधारित, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत बना सकती है।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ने कहा कि पूर्व में पत्रकारिता एक मिशन के रूप में की जाती थी, जिसमें समाज और राष्ट्रहित सर्वाेपरि होता था। उन्होंने कहा कि आज भी पत्रकारों को उसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अजय राणा ने कहा कि आज उत्तरांचल प्रेस क्लब के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड बंशीधर तिवारी, क्लब की सभी पूर्व कार्यकारिणियों एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रयासों से प्रेस क्लब भवन निर्माण की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम उठ चुका है। निविदा प्रक्रिया जारी होने के साथ ही अब शीघ्र भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिसका पत्रकार समुदाय लंबे समय से इंतजार कर रहा था। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राणा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
क्रमशः सोमवारी लाल उनियाल, अविकल थपलियाल, डॉ. मोहन बुलानी, विकास गुसाईं, भूपेन्द्र सिंह राणा, पकंज पंवार, केदार दत्त, सुनील नवप्रभात, सुमन सेमवाल, रोबिन सिंह चौहान, महेश पाण्डेय, अनिल थापा चटर्जी, माधुरी दानू, अलका त्यागी, रविन्द्र थलवाल, राकेश रावत, आदर्श भट्ट, दीपक कैंतुरा

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, हिमांशु जोशी, सुलोचना पयाल आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

सतपुली झील बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : सतपाल महाराज

Next Post

छात्रों को मिलेंगे तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

Related Articles

Slider

पालाग्रस्त मार्गो में नियमित रूप से चूने व नमक का छिड़काव करें: जिलाधिकारी

Slider

श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए

Slider

‘शी फॉर स्टेम’ कार्यशाला में सीएम धामी ने 20 छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति

Slider

जनपद के सभी मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद

Slider

पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री July 14, 2026
  • बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान July 14, 2026
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar